सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ कह जाने वाले मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल नहीं खिला सकीं। सैफई परिवार की बेटी की हार से जहां सपाई खेमे में खुशी है तो वहीं भाजपा नेता मायूस हैं। संध्या को सपा प्रत्याशी ने 1907 वोटों से करारी शिकस्त दी है।
{"_id":"6090c42d8ebc3ecc2b6bfc67","slug":"zila-panchayat-chunav-result-2021-sp-candidate-defeated-bjp-candidate-sandhya-yadav-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव परिणाम: मुलायम सिंह की भतीजी सपा के गढ़ में नहीं खिला सकीं 'कमल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव परिणाम: मुलायम सिंह की भतीजी सपा के गढ़ में नहीं खिला सकीं 'कमल'
Wed, 05 May 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव और उनकी भतीजी संध्या यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद हैं। चार में से तीन विधानसभा सीटों पर सपा काबिज है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भी वर्ष 1991 से सपा का कब्जा है। सत्ता में काबिज भाजपा अब यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कमल खिलाना चाहती है।
संध्या यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा से बगावत करने वालीं मुलायम की भतीजी को भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन संध्या जीत दर्ज नहीं कर सकीं। उन्हें सपा समर्थित प्रत्याशी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सपाई खुश हैं, कि संध्या की हार से उनकी अध्यक्ष के पद पर दावेदारी नहीं रही। वहीं भाजपाई मायूस हैं कि अब उन्हें संध्या मजबूत दावेदार तलाशना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
संध्या यादव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने बचाई थी संध्या की कुर्सी
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव की कुर्सी भाजपा ने ही बचाई थी। संध्या यादव के पति अनुजेश प्रताप यादव के भाजपा में शामिल होने पर सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा ने संध्या को समर्थन देकर उनकी कुर्सी बचाई थी।

संध्या यादव और विजयी प्रत्याशी प्रमोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सात प्रत्याशी थे मैदान में
भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या यादव घिरोर ब्लॉक के वार्ड 18 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी थीं। इस वार्ड से कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। सपा समर्थित प्रमोद कुमार ने भाजपा समर्थित संध्या यादव को 1907 वोटों से पराजित किया है। प्रमोद कुमार को 7905 तथा संध्या यादव को 5998 वोट मिले। अभिलाख यादव को 2320, माखन सिंह को 1692, प्रवेश को 439, विजय पाल सिंह 429, ऋषि कुमार को 370 वोट मिले।