सब्सक्राइब करें

UP: लड़की, रैगिंग और रंगबाजी, कहीं ये तो नहीं खूनी विवाद की जड़; सीसीटीवी में कैद हुआ दो मिनट का हत्याकांड

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Mar 2026 02:52 PM IST
सार

अलीगढ़ में होली से पहले छात्र गुटों की रंजिश में खूनी खेल खेला गया। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि साथी छात्र घायल हो गया। वार्ष्णेय कालेज के बाहर होली खेल रहे गुट को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Aligarh Murder Case Anshu Tomar father says Prithvi himself called his son and got him murdered
Aligarh Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अलीगढ़ में धर्म समाज व वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र गुटों में चल रही रंजिश में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे छर्रा अड्डा पुल के नीचे कारखाना श्रमिक अंशू तोमर (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका साथी वार्ष्णेय कॉलेज का छात्र पृथ्वीराज चौहान गोली लगने से घायल हुआ है।


पिछले वर्ष अक्तूबर माह में धीरज पर तलवार से हमला हुआ था। इसमें पृथ्वीराज व मृतक अंशू तोमर के गांव का विजेंद्र तोमर जेल गए थे। इसी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार, एक गुट से धीरज ठाकुर अपने साथियों संग इन दिनों डीएस कालेज में दबंगई करता रहता है। दूसरे गुट से पृथ्वी व उसके साथी वार्ष्णेय कॉलेज में दबंगई करते हैं। लड़की और रैगिंग के विवाद की बात भी सामने आ रही है।
Trending Videos
Aligarh Murder Case Anshu Tomar father says Prithvi himself called his son and got him murdered
अंशू तोमर की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों गुटों में एक दूसरे के कालेज में आने को लेकर तनातनी रहती है। जानकारी में यह भी है कि पृथ्वी के संपर्क डीएस कालेज की किसी लड़की से हैं। वह अक्सर डीएस कालेज आता है। इसी बात पर दोनों में तनातनी बढ़ गई। विरोध के बीच अक्तूबर माह में धीरज पर हमला हुआ। हमले में उसके सिर में चोट आने के साथ-साथ दो उंगली तक कट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh Murder Case Anshu Tomar father says Prithvi himself called his son and got him murdered
अंशू तोमर की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना में पृथ्वी के साथ-साथ न्हौटी गांव के विजेंद्र तोमर नामजद किए गए। दिसंबर माह में पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था, पिछले दिनों दोनों जमानत पर बाहर आ गए। इसके बाद से फिर दोनों में तनातनी बन गई। बीते पखवाड़े में भी शनिवार को हुए घटनास्थल पर दोनों में आमना-सामना हुआ था, लेकिन बात किसी तरह टल गई। पुलिस पूछताछ में पृथ्वी ने कहा है कि धीरज दोनों कालेजों में रैगिंग करता है। इसी बात पर विवाद हुआ था। उस समय हमले का झूठा मामला दर्ज कराया था।
Aligarh Murder Case Anshu Tomar father says Prithvi himself called his son and got him murdered
हमले में घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले- बेटे की बुलाकर पृथ्वी ने ही कराई हत्या
अंशू तोमर के माता-पिता शिवकुमार व रूपम फरीदाबाद में छोटी बेटी नव्या को लेकर रहते हैं। अंशू यहां अपनी दादी के साथ रहकर जयगंज के एक पीतल की मूर्ति बनाने के कारखाने में काम करता था। सुबह आठ बजे करीब वह काम पर आया था। उसकी पृथ्वी से अपने परिवार की ही विजेंद्र तोमर के जरिये दोस्ती थी। 

 
विज्ञापन
Aligarh Murder Case Anshu Tomar father says Prithvi himself called his son and got him murdered
घायल पृथ्वीराज चौहान को अस्पताल लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से चंद घंटे पहले पृथ्वी उसे कारखाने से बुलाकर लाया। इसके बाद घटना हो गई। शुरूआत में चाचा ने सीसीटीवी जांच के आधार पर धीरज, प्रशांत उर्फ गोलू व राजा को नामजद कर तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। फरीदाबाद से लौटे पिता ने पृथ्वी पर ही बुलाकर लाने व हत्या कराने का आरोप लगाया। सीओ के अनुसार परिवार ने पृथ्वी को भी आरोपी माना है। इसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पृथ्वी का पुलिस निगरानी में उपचार चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed