{"_id":"698d84e5fdfd30188a045957","slug":"aligarh-news-saas-damad-love-story-new-shocking-claim-women-reaches-police-station-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पहले होने वाला दामाद अब जीजा! थाने पहुंची 'सास' का चौंकाने वाला दावा; कहानी में फिर नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले होने वाला दामाद अब जीजा! थाने पहुंची 'सास' का चौंकाने वाला दावा; कहानी में फिर नया मोड़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:31 PM IST
सार
अलीगढ़ की अजब प्रेम की गजब कहानी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट आ गया है। दस माह तक राहुल के साथ रहने के बाद महिला उसे छोड़कर चली गई है। राहुल का आरोप है कि महिला अपने जीजा के साथ चली गई है। वह घर से दो लाख रुपये और नकदी लेकर गई है। वहीं महिला ने भी राहुल पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में है। बेटी की शादी से कुछ दिन पहले होने वाले दामाद का हाथ थामने वाली सास की वजह से मामले ने एक बार फिर सुर्खियां पकड़ी है।
अजब प्रेम की गजब कहानी में अब एक और नए किरदार की एंट्री हुई है। यह किरदार है महिला का जीजा। दरअसल, करीब दस माह तक होने वाले दामाद राहुल के साथ रहने के बाद सास उसे छोड़ गई। महिला अपने जीजा के साथ फरार हो गई है।
Trending Videos
2 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पुलिस में लगाई गुहार
महिला पर आरोप है कि वह घर से दो लाख रुपये नकद और जेवर साथ ले गई। राहुल ने पुलिस में गुहार लगाई है। राहुल ने कहा कि सास दो लाख रुपये और जेवरात साथ लेकर गई है। वहीं, गुरुवार को मामले में नया मोड़ उस समय आया जब महिला थाने पहुंची और पुलिस के सामने प्रेमी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सास दादों थाने पहुंची। सास ने आरोप लगाते हुए राहुल को सजा की मांग की। आरोप लगाया कि राहुल उसे बंधक बनाकर पीटता था। जो साथ ले गई थी उसने सब हड़प लिया। उसे जेल होनी चाहिए।
4 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
'मेरे साथ बहुत मारपीट करता था'
महिला ने कहा कि जब मैं उसके साथ गई थी करीब एक माह तक तो उसने सही रखा, उसके बाद वो पता नहीं क्या-क्या खिलाने लगा। मुझे कुछ पता नहीं रहता था। मुझे ताले में बंद रखता है। मैं जो अपने साथ लेकर गई थी, वो सबकुछ हड़प लिया उसने। टॉयलेट भी अंदर ही करती थी। मेरे साथ बहुत मारपीट करता था। आधा किलो चांदी उसकी मां के पास है। राहुल के साथ अब कभी नहीं रहूंगी।
विज्ञापन
5 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
'पड़ोसी महिला की मदद से बचकर निकली हूं'
महिला ने आरोप लगाया कि वो महिलाओं को बेचता था। महिलाओं का धंधा करता है। मुझे अपने किये पर बहुत पछतावा है। एक पड़ोसी महिला की मदद से वह बचकर निकली। मैं शनिवार को निकली। रात में अलीगढ़ आई थी। मेरे जीजा पर गलत आरोप लगा रहा है। वो गरीब आदमी हैं। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसे सजा होनी चाहिए। उसे जेल होनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।