सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband kills wife and commits suicide

Aligarh News: ससुराल में हुआ अपमान, पत्नी की हत्या कर पति ने दी जान, पोस्टमार्टम को भेजे दोनों शव

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी में सुनील ने किसी बात पर शिवानी का हाथ पकड़कर खींचा था। इस पर शिवानी के मामा ने यह कहते हुए सुनील को टोक दिया कि यह सब यहां नहीं चलेगा। आप अपने घर में जो करना चाहो करो। सुनील इसी बात पर आहत हो गया और वह शादी छोड़कर रात में ही अपनी ससुराल अकराबाद धौरई आ गया।

Husband kills wife and commits suicide
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने आए दामाद ने अपमान से आहत होकर खुद पत्नी सहित जान दे दी। 12 फरवरी सुबह दोनों के शव अकराबाद के गांव धौरई स्थित ससुराल के कमरे में बंद मिले। इस खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी कारणों को लेकर भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Trending Videos


घटनाक्रम के अनुसार दिल्ली मजनू टीला इलाके के रहने वाले युवक सुनील की अकराबाद के गांव धौरई की शिवानी संग करीब चार वर्ष पहले शादी हुई थी। 10 फरवरी को शिवानी के ममेरे भाई की शादी अलीगढ़ शहर के सासनी गेट इलाके में थी। जहां सुनील व शिवानी शामिल होने 10 फरवरी को पहुंच गए थे। शिवानी के पिता मुनेश ने बताया कि शादी समारोह में सुनील ने किसी बात पर शिवानी का हाथ पकड़कर खींचा था। इस पर शिवानी के मामा ने यह कहते हुए सुनील को टोक दिया कि यह सब यहां नहीं चलेगा। आप अपने घर में जो करना चाहो करो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पति और पत्नीसुनील इसी बात पर आहत हो गया और वह शादी छोड़कर रात में ही अपनी ससुराल अकराबाद धौरई आ गया। 11 फरवरी सुबह शिवानी भी वहां पहुंच गई। उस दिन भर दोनों घर में ही रहे। 12 फरवरी सुबह जब पिता मुनेश अपनी पत्नी संग अपने घर वापस पहुंचे तो उन्हें कमरे में सुनील का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि शिवानी का शव बेड के सहारे जमीन पर पड़ा मिला। 

अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों में विवाद के बाद पहले शिवानी की जान लेकर सुनील ने खुद जान दे दी है। एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम आदि के बाद तस्वीर साफ होगी। अभी तक मामला अपमान के बाद पत्नी सहित खुद की जान देने का ही समझ में आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed