{"_id":"698ce4b38c0bb84f1b0c3fda","slug":"a-woman-has-fled-with-her-brother-in-law-leaving-behind-her-son-in-law-who-was-due-in-10-months-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब प्रेम की गजब कहानी: होने वाले दामाद को लेकर भागी महिला अब बहनोई के साथ फरार, पहले पति और अब प्रेमी अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब प्रेम की गजब कहानी: होने वाले दामाद को लेकर भागी महिला अब बहनोई के साथ फरार, पहले पति और अब प्रेमी अधर में
अमर उजाला नेटवर्क, दादों (अलीगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
सार
अप्रैल 2025 में बेटी के विवाद से करीब 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल को पति बनाने और जीवन भर साथ निभाने की बात कहने वाली सपना देवी उसे भी छोड़ गई।
सपना देवी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रेम की यह अजब कहानी है। अप्रैल 2025 में बेटी के विवाह से करीब 12 दिन पहले होने वाले दामाद राहुल को पति बनाने और जीवन भर साथ निभाने की बात कहने वाली सपना देवी उसे भी छोड़ गई। बिहार से लौटे राहुल ने दादों थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी है। उसने बताया कि उनके दो लाख रुपये और गहने लेकर महिला अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है। हालांकि दादों पुलिस ने मामला बिहार का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
Trending Videos
थाना दादों के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी होने वाली सास सपना देवी के साथ मोबाइल पर बात होने लगी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे दामाद-सास की नजदीकियां प्यार में बदल गईं। राहुल और पुलिस के अनुसार विवाह से करीब 12 दिन पहले सपना देवी पति, परिवार को छोड़कर वह उसके पास चली आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी। इसके बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे। वहां से दोनों को मडराक थाने बुलाया गया, जहां सास और दामाद ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार करते हुए जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की सहमति और लिखित बयान के बाद छोड़ दिया गया और दोनों साथ रहने चले गए।
करीब दस माह बाद ही 11 फरवरी की दोपहर करीब दादों थाने पहुंचे राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक जिले में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वहां से छह फरवरी को उसे छोड़कर पत्नी सपना देवी अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है।
पीड़ित 11 फरवरी को थाने आया था। उसने कार्यालय में स्टाफ को प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन घटना हमारे थाना क्षेत्र की नहीं है, इसलिए कार्रवाई कार्रवाई नहीं हो पाएगी। -सरिता द्विवेदी, थाना प्रभारी दादों
