{"_id":"698d49bfaef3e6fdb103c894","slug":"mathura-murder-and-suicide-son-in-law-was-like-a-son-he-took-care-of-us-manish-father-in-law-revealed-secret-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'बेटे जैसा था दामाद, वही रखता था हमारा ख्याल, सुबह दवा दिलवाने आना था'; ससुर ने मनीष को लेकर खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बेटे जैसा था दामाद, वही रखता था हमारा ख्याल, सुबह दवा दिलवाने आना था'; ससुर ने मनीष को लेकर खोले राज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:29 PM IST
सार
मथुरा में चार हत्या और सुसाइड करने वाले मनीष को लेकर ससुर ने कई खुलासे किए हैं। फफकते हुए विजेंद्र ने कहा कि वह बेटे से भी बढ़कर ख्याल रखता था, लेकिन कभी अपनी परेशानी बयां नहीं की। विजेंद्र ने कहा कि सीमा व उसका परिवार ही हमारे जीने का सहारा था।
विज्ञापन
1 of 16
Mathura murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हाथरस के सादाबाद इलाके के गांव मड़नई की बेटी सीमा व उसके परिवार के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना से सभी सन्न हैं। अंतिम संस्कार कर देर रात लौटे सीमा के पिता ने बताया कि उनका दामाद बेटे जैसे था। वह मंगलवार की सुबह दवा दिलवाने के लिए आ रहा था, लेकिन सुबह पूरे परिवार की मौत की खबर आई।
सीमा के पिता विजेंद्र ने बताया कि 2016 में उन्होंने बेटी सीमा की शादी मनीष से की थी। खेतीबाड़ी अच्छी थी और परिवार में ऐसी कोई कमी नहीं थी, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो। शनिवार को वह पत्नी वीरेन को दवा दिलाने के लिए मथुरा गए थे।
Trending Videos
2 of 16
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां से लौटकर बेटी सीमा के घर गांव खप्परपुर में रुक गए थे। रविवार को वहां ठहरने के बाद सोमवार की शाम को लौटे। विजेंद्र ने बताया कि इस बीच मनीष या सीमा ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जिससे लगे कि वे परेशान हैं। सभी सामान्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बेटी को विदा करने के बाद से ही बीमार रहने लगी थीं पत्नी'
विजेंद्र ने बताया कि उन पर एक ही बेटी थी। उसे पहले एक बेटा हुआ था, जो जन्म लेते ही खत्म हो गया था। बेटी को विदा करने के बाद से ही पत्नी बीमार रहने लगी थीं। तीन साल पहले उन्हें फालिज की परेशानी हुई, तब से वे बीमार चल रही थीं।
4 of 16
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ठीक होने के बाद पिछले सप्ताह उन्हें फिर से फालिज का अटैक आया। इस पर मनीष ने ही उन्हें मथुरा दिखाया था। जब भी दवा लेने जाना होता था तो मनीष साथ जाता था। लाभ न होने पर सोमवार को उसने वादा किया था कि वह मंगलवार को आएगा और दूसरी जगह दिखाएगा।
विज्ञापन
5 of 16
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बेटे से भी बढ़कर ख्याल रखता था'
फफकते हुए विजेंद्र ने कहा कि वह बेटे से भी बढ़कर ख्याल रखता था, लेकिन कभी अपनी परेशानी बयां नहीं की। विजेंद्र ने कहा कि सीमा व उसका परिवार ही हमारे जीने का सहारा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।