फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ में हवाई पट्टी पर बम ब्लास्ट, अभिनेता जॉन अब्राहम की बाइक में लगी आग, एक्शन सीन देख दर्शक रोमांचित

Mon, 22 Feb 2021 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Feb 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Bomb blast on airstrip in Aligarh Actor John Abraham bike caught fire during shooting of film Attack
फिल्म अटैक की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में धनीपुर हवाई पट्टी पर अभिनेता जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म अटैक की शूटिंग हो रही है। शूटिंग का आज अंतिम दिन है। तीन दिन तक यहां से फ्लाइंग एकेडमी की ओर से संचालित उड़ानों को बंद रखा गया है। फिल्म अटैक की शूटिंग के दूसरे दिन जॉन अब्राहम पर एक से बढ़कर एक एक्शन सीन फिल्माए गए। 
Bomb blast on airstrip in Aligarh Actor John Abraham bike caught fire during shooting of film Attack
हवाई पट्टी पर बाइक से जाते अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला
जॉन ने हवाई पट्टी पर आग लगी बाइक को दौड़ाया। इसी बीच उनको मारने की कोशिश के लिए बम ब्लास्ट किया गया। इस एक्शन सीन को देखकर वहां पहुंचे दर्शक रोमांचित हुए। जॉन अब्राहम ने दर्शकों को देखकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
Bomb blast on airstrip in Aligarh Actor John Abraham bike caught fire during shooting of film Attack
हवाई पट्टी पर बम बलास्ट - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अटैक की शूटिंग के  लिए निर्देशन टीम ने तीन दिन (शनिवार, रविवार और सोमवार) की अनुमति ली थी। दो दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यहां फिल्म के उस हिस्से का सीन फिल्माया जा रहा है, जिसमें जॉन अब्राहम एक हाई जैक प्लेन को आतंकवादियों से छुड़वाते हुए नजर आने वाले हैं। आज जॉन के साथ जैकलीन फर्नांडिस के एक्शन और रोमांटिक सीन की शूटिंग होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bomb blast on airstrip in Aligarh Actor John Abraham bike caught fire during shooting of film Attack
फिल्म की शूटिंग देख रोमांचित हुए दर्शक - फोटो : अमर उजाला
एक्शन सीन का 50 से अधिक बार हुआ री-टेक
फिल्माए जा रहे एक्शन सीन का 50 से अधिक बार री-टेक हुआ। सबसे अधिक री-टेक जॉन द्वारा हवाई पट्टी पर आग में जलती हुई बाइक को चलाने और बम ब्लास्ट की शूटिंग के सीन की हुई।
विज्ञापन
Bomb blast on airstrip in Aligarh Actor John Abraham bike caught fire during shooting of film Attack
फिल्म की शूटिंग देखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, शनिवार की सुबह शूटिंग की तैयारी के बाद जॉन अपनी वैनिटी वैन से बाहर आए और उन्होंने बाइक पर स्टंट फिल्माने की रिहर्सल शुरू कराई। पूरे तामझाम से रिहर्सल होने लगी। इसके साथ ही जॉन की बाइक भी धूम मचाने लगी। कुछ ही देर में बाइक नई बनी हवाई पट्टी पर 130 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर फर्राटा भरने लगी। इस सीन को फिल्माने के लिए कई कैमरे लगाए गए। कुछ सीन फिल्माए गए। बाइक की इतनी तेज स्पीड और बार-बार उसके रुकने को देख कर लोगों को जॉन की बाइक स्टंट वाली फिल्म ‘धूम’ की यादें ताजा हो गईं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed