{"_id":"6031cd0edfdd8a3a5a7c339e","slug":"shooting-of-john-abraham-film-attack-on-dhanipur-airstrip-in-aligarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनीपुर हवाई पट्टी पर 140 की रफ्तार से दौड़ रही थी जॉन की बाइक, दीवार पर लटक बच्चों ने ऐसे देखी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर हवाई पट्टी पर 140 की रफ्तार से दौड़ रही थी जॉन की बाइक, दीवार पर लटक बच्चों ने ऐसे देखी शूटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Feb 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धनीपुर हवाई पट्टी जॉन ने चलाई बाइक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धनीपुर हवाई पट्टी पर शनिवार को पहला ऐसा मौका था, जब यहां फिल्म ‘अटैक’ की शूटिंग चल रही थी और उसी वक्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री का दौरा भी हो रहा था। नतीजा ये रहा कि चर्चित फिल्मी कलाकार जॉन अब्राहम की बाइक स्टंट शूटिंग, मंत्री नंद गोपाल नंदी के दौरे से कहीं ज्यादा दिलचस्प रही। अधिकारियों ने जल्द से जल्द मंत्री की समीक्षा बैठक को पूरा किया और जॉन के साथ यादगार फोटो खिंचवाए। जॉन के साथ फोटो खिंचवाने में मंत्री भी पीछे नहीं रहे। मंत्री नंदगोपाल नंदी, नागरिक उड्डयन सचिव सुरेंद्र कुमार सचिव, मंडलायुक्त गौरव दयाल, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह आदि ने जान के साथ फोटो खिंचवाए।
2 of 5
धनीपुर हवाई पट्टी जॉन ने चलाई बाइक
- फोटो : amar ujala
हवाई पट्टी के अंदर सुबह से फिल्म की शूटिंग को लेकर माहौल गरम था। तैयारियों में जुटे प्रोडक्शन हाउस के लोग सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से संजीदा थे, उन्होंने प्रशासन की मदद से हवाई पट्टी में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगवा दी थी। यहां नियमित रूप से होने वाला फ्लाइंग प्रशिक्षण भी 20, 21 और 22 फरवरी तक बंद करा दिया गया है। अभी शूटिंग रविवार और सोमवार को जारी रहेगी। जिसमें मशहूर अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज के आने की बात भी हो रही है। जॉन के कुछ सीन यहां जैकलीन फर्नाडीज के साथ फिल्माए जाने हैं।
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : amar ujala
बहरहाल, शनिवार की सुबह शूटिंग की तैयारी के बाद जॉन अपनी वैनिटी वैन से बाहर आए और उन्होंने बाइक पर स्टंट फिल्माने की रिहर्सल शुरू कराई। पूरे तामझाम से रिहर्सल होने लगी। इसके साथ ही जॉन की बाइक भी धूम मचाने लगी। कुछ ही देर में बाइक नई बनी हवाई पट्टी पर 130 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर फर्राटा भरने लगी। इस सीन को फिल्माने के लिए कई कैमरे लगाए गए। कुछ सीन फिल्माए गए। बाइक की इतनी तेज स्पीड और बार-बार उसके रुकने को देख कर लोगों को जॉन की बाइक स्टंट वाली फिल्म ‘धूम’ की यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम के साथ फोटो खिचवाते मंत्री नंद गोपाल नंदी
- फोटो : amar ujala
दोपहर ढाई बजे नागरिक उड्डयन मंत्री की बैठक संपन्न होने के बाद अधिकारियों की टीम सभागार से सीधे शूटिंग स्पॉट पर पहुंची और जॉन के साथ फोटो खिंचवाए। प्रोडक्शन हाउस वाले ये कहते रहे कि फिल्मी ड्रेस और मेकअप में जॉन के साथ फोटो न करवाएं। ये उनकी पॉलिसी के खिलाफ है, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
5 of 5
दीवार पर लटकर फिल्म की शूटिंग देखते बच्चे
- फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने केवल इतना वादा किया कि जॉन के साथ के वह अपने फोटो सोशल मीडिया पर तब तक पोस्ट नहीं करेंगे, जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस वालों ने राहत की सांस ली। एक के बाद एक लगभग सभी अधिकारियों ने फोटो खिंचवाए। इसके बाद सभी जॉन से विदा लेकर अपने अपने कार्यालय लौट आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।