बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ और छानबीन लगातार जारी है। सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह फिर घटनास्थल पर गई और वहां छानबीन की। वहीं इससे सटे दूसरे खेत के स्वामी को भी बुलाकर टीम ने पूछताछ की और उसके बाद वहां से टीम लौट आई। इधर, बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी रही।
सीबीआई ने फिर घटनास्थल पर पहुंचकर की छानबीन, बिटिया के पिता बोले- माफ किया जाए 4,472 रुपये का बिजली बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया के मामले में हकीकत तक पहुंचने के लिए सीबीआई की टीम लगातार छानबीन और पूछताछ कर रही है। इस क्रम में गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग फिर सीबीआई की टीम घटनास्थल पर गई। टीम ने वहां करीब आधा घंटे तक छानबीन की और एक खेत के स्वामी को भी बुलवालिया। बिटिया के साथ घटना बाजरे के खेत में हुई थी। उसका खेत, उस खेत के बराबर है, जहां बिटिया के साथ घटना हुई थी।
इससे पहले भी सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। उसका खेत घटनास्थल के सामने ही है। कुछ देर पूछताछ के बाद सीबीआई वहां से चली गई। इधर, बिटिया के घर पर सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में मुस्तैद दिखे। हर आने-जाने वाले की रजिस्टर में एंट्री कराई गई। मेटल डिटेक्टर की जांच से भी इनको गुजरना पड़ा।
आखिर कब आएगा सच सामने
पिछले एक माह से सीबीआई की टीम लगातार गांव में आ रही है। गांव के लोग भी एक-दूसरे से यह पूछते हैं कि आखिर यह सिलसिला कब तक चलेगा। इस घटना का सच कब सामने आएगा और गांव में कब तक सीआरपीएफ तैनात रहेगी। बिटिया के प्रकरण में सीबीआई गहनता से जांच कर रही है। सीआरपीएफ को बिटिया के परिजनों की सुरक्षा का जिम्मा दे रखा है। अब ग्रामीण दबी जुबां से एक-दूसरे से यही पूछते हैं कि आखिर यह जांच, पूछताछ कब तक जारी रहेगी और सच कब सामने आएगा।
बिटिया के पिता ने अधिकारियों बिजली का बिल माफ कराने की मांग की
बिटिया के पिता ने प्रशासन से बिजली काबिल माफ कराने की मांग की है। बिटिया के पिता का कहना है कि इस माह उनके घर का बिजली का बिल 4,472 रुपये आया है। अब तक उन पर बिजली विभाग का करीब 38 हजार रुपये का बकाया है। बिटिया के पिता का कहना है कि उन्होंने एसडीएम से भी इसे माफ कराने की मांग की थी। तब अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था।
बिटिया के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद सभी काम-धंधे बंद हैं। ऐसे में वह बिजली का बिल आखिर कैसे जमा करें, इसलिए उनका बिजली का बिल माफ करा दिया जाए। बिटिया के पिता का कहना है इस बार तो उनका त्योहार फीका है। बिटिया दुनिया से चली गई तो ऐसे में क्या त्योहार मनाएं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने जो चेक दिया था, उसे उन्होंने खाते में लगा दिया है। वह पैसा भी उनके खाते में आ गया है। उल्लेखनीय है कि बिटिया के पिता को राहुल गांधी दस लाख रुपये का चेक देकर गए थे।