फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: सीबीआई ने बिटिया और आरोपी के परिजनों से की पूछताछ, ग्रामीणों से जुटाए सबूत

Thu, 12 Nov 2020 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Nov 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News CBI interrogated aughter family and family of accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया प्रकरण में सीबीआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को बिटिया के गांव पहुंचकर बिटिया के परिजनों और आरोपी के परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों से भी कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। टीम ने ग्रामीणों से घटना से जुड़े कई तथ्यों की जानकारी ली। 

 
Hathras Rape Case News CBI interrogated aughter family and family of accused
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
टीम अब लगातार बिटिया के गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। बिटिया प्रकरण में सीबीआई की पूछताछ लगातार तेजी पकड़ रही है। घटना से जुड़े हर पहलू पर सीबीआई की टीम बारीकी से जांच कर रही है। गांव में घटनास्थल से लेकर पीड़िता और आरोपियों के घर टीम कई बार पहुंचकर जांच कर चुकी है। 
 
Hathras Rape Case News CBI interrogated aughter family and family of accused
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सीबीआई की टीम फिर गांव में पहुंची। यह टीम दो हिस्सों में बंट गई। एक टीम ने बिटिया के घर पहुंचकर परिजनों से कई घंटे तक पूछताछ की। वहीं दूसरी टीम ने आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की। टीम ने गांव में ग्रामीणों से भी तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News CBI interrogated aughter family and family of accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई अब तक बिटिया व आरोपी पक्ष के रिश्तेदारों सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अब ग्रामीणों की निगाहें सीबीआई की जांच पर टिकी हुई हैं। ग्रामीण यह जानने को उत्सुक हैं कि सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट में क्या खुलासा करेगी। 
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case News CBI interrogated aughter family and family of accused
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पक्ष पर विधिक मदद के लिए आ रहे पत्र
आरोपी पक्ष को विधिक मदद के लिए कई संस्थाओं की ओर से पत्र आ रहे हैं। आरोपी संदीप के पिता का कहना है कि मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं मांगी गई है। हमें फर्जी पत्र भेजकर परेशान किया जा रहा है। हमें किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed