फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: आज तक रामू ने जेल से नहीं किया फोन, पिता बोले-कोई मिलने भी नहीं गया

Wed, 11 Nov 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Nov 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Till date Ramu did not call from jail Father says nobody went to meet
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बिटिया के प्रकरण में जेल में बंद एक आरोपी रामू के पिता राकेश का कहना है कि अभी तक रामू ने उनके पास जेल से कोई फोन नहीं किया है और न ही यहां से कोई उससे मिलने के लिए गया है। उनका कहना है कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है और दूध का दूध और पानी का पानी होगा। 

Hathras Rape Case News Till date Ramu did not call from jail Father says nobody went to meet
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
दिवाली का पर्व नजदीक है, लेकिन बिटिया के गांव में इसे लेकर कोई उत्साह नहीं है। बिटिया के पिता तो पहले ही कह चुके हैं कि इस बार तो त्योहार हमारे लिए खोटा है और हम ऐसे में क्या त्योहार मनाएंगे। यदि बात आरोपियों के यहां की करें तो तीन आरोपी संदीप, रामू, रवि एक ही परिवार के हैं। 
 
Hathras Rape Case News Till date Ramu did not call from jail Father says nobody went to meet
आरोपियों के पिताओं को पूछताछ के लिए ले जाती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
इनके यहां पुताई तो कराई गई है, लेकिन परिजनों का कहना है कि वह भी ऐसी स्थिति में क्या त्योहार मनाएंगे। रामू के पिता राकेश कुमार का कहना है कि जब परिवार के तीन बच्चे जेल में हैं तो क्या त्योहार मनाएंगे। चारों आरोपियों के परिजन इस मामले में अपने बच्चों को निर्दोष बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Till date Ramu did not call from jail Father says nobody went to meet
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने एक आरोपी के पिता से की पूछताछ
हाथरस के बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की छानबीन और पूछताछ लगातार जारी है। मंगलवार को सीबीआई फिर बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक आरोपी के पिता से भी पूछताछ की। कई अन्य तथ्य भी जुटाए। गांव की गलियों में भी सीबीआई की टीम गई। 
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case News Till date Ramu did not call from jail Father says nobody went to meet
गांव में सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के बहुचर्चित मामले में सीबीआई पिछले करीब एक माह से जांच-पड़ताल कर रही है। अब तक चार दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई की टीम कई बार बिटिया के गांव व घटनास्थल पर भी जा चुकी है। मंगलवार को फिर टीम बिटिया  के गांव पहुंची। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed