{"_id":"67bc18d34c99c710e70e497f","slug":"actor-akshay-kumar-takes-a-holy-dip-in-sangam-waters-during-ongoing-mahakumbh-in-up-prayagraj-2025-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शानदार इंतजाम हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शानदार इंतजाम हैं
Mon, 24 Feb 2025 12:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:53 PM IST
सार
अभिनेता अक्षय कुमार ने महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान किया।अक्षय कुमार ने डुबकी लगाने के बाद कहा कि "यहां अच्छी व्यवस्था है, इसके लिए सीएम योगी जी को धन्यवाद देता हूं।''
विज्ञापन
अभिनेता अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में चल रही महाकुंभ के 43वें दिन भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। अभिनेता अक्षय कुमार भी प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
अभिनेता अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी
- फोटो : ANI
मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का धन्यवाद करता हूं: अक्षय
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा, "बहुत ही अच्छा लगा। यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था है मैं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं...इस कुंभ में सभी बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं और जो इंतजाम किया गया है वो बहुत ही अच्छा है। मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का धन्यवाद करता हूं।"

महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पहले ट्रेनों में उमड़ी भीड़, रेलवे ने चलाई सौ से अधिक स्पेशल ट्रेनें
महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पहले प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ रही। इस दौरान यात्रियों में धक्का-मुक्की भी होती रही। देर शाम तक प्रयागराज के स्टेशनों से 102 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा चुका था, इसमें सर्वाधिक 50 स्पेशल सिर्फ प्रयागराज जंक्शन से चलीं।
महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पहले प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ रही। इस दौरान यात्रियों में धक्का-मुक्की भी होती रही। देर शाम तक प्रयागराज के स्टेशनों से 102 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा चुका था, इसमें सर्वाधिक 50 स्पेशल सिर्फ प्रयागराज जंक्शन से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पूर्व महाकुंभ नगर में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। कई नियमित ट्रेनें निरस्त होने की वजह से स्पेशल ट्रेनों से काफी संख्या में यात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं। शनिवार 22 फरवरी की ही बात करें तो 338 ट्रेनों का संचालन संगम नगरी के स्टेशनों से हुआ।
विज्ञापन
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
इसमें 149 स्पेशल ट्रेनें शामिल रहीं। रविवार को भी स्नान के बाद वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी, झूंसी स्टेशनों पर खूब रही। इस वजह से इन चारों ही स्टेशनों से देर शाम तक क्रमश: 50, 16, 11 एवं 12 स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा चुका था। इसके अलावा शहर के सभी स्टेशनों से 106 रेगुलर ट्रेनें भी चलाई गईं।