फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh 2019: संगम की डुबकी में धर्म-सत्ता का गठजोड़, संतों के साथ स्नान के निकाले जा रहे सियासी मायने

Thu, 14 Feb 2019 12:29 AM IST
shubham मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Thu, 14 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Amit shah get holy dip in sangam with cm yogi and saints in kumbh, Political issue being extracted
amit shah with saints

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को मौन रहते हुए संतों के बीच कुछ घंटे रहकर संत ध्रुवीकरण का संकेत दे गए। अब कुंभ के शाही स्नान के बाद अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और अन्य अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों ने शाह और योगी के साथ जिस तरह संगम में डुबकी लगाई, उसके सियासी हलकों में भले ही मायने खोजे जा रहे हैं लेकिन संगम में संतों संग नेताओं का डुबकी लगाना धर्म और सत्ता के गठजोड़ से इतर नहीं रहा। हर स्थान पर संत देवतुल्य, अतिथि देवो भव: का सूत्र वाक्य फलित दिखा।

Amit shah get holy dip in sangam with cm yogi and saints in kumbh, Political issue being extracted
amit shah with saints

अमित शाह के इस अल्प भ्रमण में दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ की फलित परिणिति की जय-जय के साथ माना जा रहा है सारी कवायत का केंद्र बिंदु राम मंदिर निर्माण ही रहा। जिसमें 21 फरवरी को शंकराचार्य स्वरूपानंद महाराज के अयोध्या कूच में संतों के जुड़ाव को कम करना है।

Amit shah get holy dip in sangam with cm yogi and saints in kumbh, Political issue being extracted
amit shah with saints

संगम घाट पर अमित शाह के साथ सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, विधायक आदि तो थे ही, वहीं जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरीगिरी, परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि, डॉ. रामकमल वेदांती, देवकी नंदन ठाकुर आदि मौजूदगी चौंकने वाली रही। सभी का संगम स्नान के पहले और बाद में हर-हर गंगे और हर-हर महादेव का जयघोष लगाना धर्म का सत्ता से जुड़ाव स्थापित करा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit shah get holy dip in sangam with cm yogi and saints in kumbh, Political issue being extracted
amit shah with saints

प्रयागराज में कुंभ भ्रमण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का एक साथ प्रभु प्रेमी संघ शिविर में बैठकर मंत्रणा करना लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि मानी जा रही है।

विज्ञापन
Amit shah get holy dip in sangam with cm yogi and saints in kumbh, Political issue being extracted
amit shah with saints

यहीं धर्म के साथ सत्ता में धमक रखने वाले स्वामी अवधेशानंद गिरि, बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि, देवकी नंदन ठाकुर के साथ हुई भाजपा अध्यक्ष की बैठक में न केवल कुंभ आयोजन पर बम-बम की गई बल्कि भविष्य की कार्ययोजना का प्रस्तावित स्वरूप का खाका तैयार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed