सब्सक्राइब करें

Carnival 2025 : मौज मस्ती के साथ संगीत का संगम, कार्निवाल में नवोदित कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Oct 2025 10:18 PM IST
सार

Amar Ujala Carnival : अमर उजाला की ओर से सिविल लाइंस में आयोजित कार्निवाल में बच्चों के साथ बड़े भी आनंद ले रहे हैं। शहरियों को ऊंट और बग्घी की सवारी करने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
Carnival 2025: A blend of fun and music, budding artists showcase their talent at the carnival.
अमर उजाला कार्निवाल में समूह नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।

शहर की धड़कन कहे जाने वाले सिविल लाइंस में सोमवार की शाम सुरों गंगा उतर आईं। सूफियाना बैंड ने जब अमीर खुसरो का कलाम छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइ के..., छेड़ा तो लोग ठहर गए। इसके बाद तो कभी भक्ति तो प्रेम रस की बौछारें हुईं। मौका था अमर उजाला शुभ- लाभ कार्निवाल का।

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने संगीत संध्या का उद्घाटन करते हुए कलाकारों की हौसला अफजाई की। विशिष्ट अतिथि एसीपी कृतिका शुक्ला ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कहा कि वह प्रयागराज के टैलेंट से प्रभावित हैं।आशीष बनर्जी ने तन के तंबूरे में और याद आ रहा है तेरा प्यार जैसे गीत से दी तो शाम यादगार बन गई।

सीएमपी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने आकांक्षा पाल के निर्देशन में आकर्षक नृत्य किया। सुर साधना एकेडमी की निदेशक कीर्ति चौधरी के निर्देशन में अंकिता मौर्या ने कथक और भावना ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, गीत प्रस्तुत किया। साई ब्रदर्स ग्रुप के बच्चों ने भजन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। सूफियान बैंड की प्रस्तुति में दिव्यांशु, शिवम, शुभम, सागर, सूर्या और अंकुर शामिल रहे।

Trending Videos
Carnival 2025: A blend of fun and music, budding artists showcase their talent at the carnival.
अमर उजाला कार्निवाल में अमर उजाला समाचार पत्र पढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

छोटी बच्ची स्तुति पांडेय ने शिव तांडव नृत्य किया। दीपक डांस स्टूडियो और इलेक्ट्रो डांस अकादमी के कलाकारों ने गणेश स्तुति पर नृत्य किया। नन्हीं हरनीत कौर, वैष्णवी, नंदिता अविका, कॉस्मिक रेज म्यूजिकल इंस्टिट्यूट के बच्चों ने वाद्य संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। बाल कलाकार कलाकार सिंघियाना पांडेय ने खूब तालियां बटोरीं। विशेष आकर्षण रही दृष्टिबाधित बालिका गुनगुन जायसवाल की प्रस्तुति तेरे मन में राम, तन में राम, रोम-रोम में राम... भजन की सधी प्रस्तुति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Carnival 2025: A blend of fun and music, budding artists showcase their talent at the carnival.
अमर उजाला कार्निवाल में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

फोटो कैप्शन : भोजपुरी में विकास ने जमाया रंग

वहीं मुंबई से कार्निवाल में प्रस्तुति देने आए फूलपुर निवासी भोजपुरी गायक विकास मिश्रा की गणेश वंदना अद्भुत रही।

फोटो कैप्शन : की सवारी, झूलों पर मस्ती, मुफ्त लगी मेहंदी

महिलाओं और बच्चों में झूलों के साथ मुफ्त में मेहंदी लगवाने की होड़ मची रही। परिवार के साथ आए लोगों ने बग्घी की सवारी कर झूलों का भी आनंद लिया।

Carnival 2025: A blend of fun and music, budding artists showcase their talent at the carnival.
अमर उजाला कार्निवाल में एयरगन से गुब्बारे पर निशाना लगाता बालक। - फोटो : अमर उजाला।

कर्निवाल में प्रतिभा दिखाने के लिए कराएं मुफ्त पंजीकरण

इच्छुक कलाकार, नृत्य-संगीत समूह और संस्थाएं अमर उजाला कार्निवाल में प्रस्तुति देने के लिए मुफ्त में पंजीकरण करा सकती हैं। उन्हें अपना नाम, उम्र, समूह या संगीत संस्थान के साथ अपनी विधा का नाम और फोन नंबर पर्ची पर लिखकर अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबर 9675897474, 9675898656 या 9415347474 पर भेजना होगा। पंजीकृत कलाकारों को मंच पर प्रस्तुति का मौका मिलेगा।

सहयोगी : मुख्य प्रायोजक राजवंश ज्वेलर्स, पॉवर्ड बाय लाम हर्बल, एएसएम लैंड डेवलपर, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल रविशा कॉटिनेंटल, फूड पार्टनर हीरा हलवाई, आतिशबाजी पार्टनर महावीर ट्रेडिंग कंपनी, सिंधी पटाखे वाले, सोनी सेठ और नॉलेज पार्टनर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
Carnival 2025: A blend of fun and music, budding artists showcase their talent at the carnival.
अमर उजाला कार्निवाल में गेम का आनंद लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला कार्निवाल में गेम का आनंद लेते बच्चे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed