सब्सक्राइब करें

सोरांव में दंपती की हत्या: गम और गुस्से के बीच हुआ अंतिम संस्कार

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 01:00 AM IST
सार

  • पांच लाख की मदद और एक बीघा जमीन देने का आश्वासन दिया अधिकारियों ने
  • गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़, कई पार्टियों के नेता भी पहुंचे

विज्ञापन
Couple murdered in Soraon: Funeral held amidst grief and anger
सोरांव में दंपती की हत्या की खबर पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे जनप्रतिनिधि। - फोटो : prayagraj
सोरांव। सोरांव में देव नारायण पटेल और रंजना के शवों का अंतिम संस्कार गम और गुस्से के बीच किया गया। परिजन और ग्रामीण घंटों तक इस बात के लिए अड़े थे कि अधिकारी आर्थिक मदद की घोषणा करें और हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी हो। करीब दो बजे एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि घर वालों को एक बीघा जमीन और पांच लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके बाद परिजन माने। दंपती के शव का अंतिम संस्कार रसूूलाबाद घाट पर किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। गांव में फोर्स तैनात है।


 सोरांव के मनी का पूरा गांव में मंगलवार की रात देव नारायण पटेल और उनकी पत्नी रंजना की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम बुधवार की देर शाम हो गया था लेकिन रात होने के कारण अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह तक टाल दिया गया था। सुबह घर पर ग्रामीणों और अलग अलग पार्टियों के नेताओं भी भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। वे प्रयास कर रहे थे कि जल्द से जल्द दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया जाय लेकिन न तो परिजन मानने को तैयार थे न ही ग्रामीण। सभी एक स्वर में परिजनों को आर्थिक सहायता और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, विधायक डा. आरके वर्मा, जमुना प्रसाद सरोज, गीता देवी समेत तमाम नेता पहुंचे थे। वे भी परिजनों को सहायता की मांग कर रहे थे।

दोपहर में एडीएम विजय शंकर दुबे और एसडीएम अनिल चतुर्वेदी एसपी गंगापार धवल जायसवाल के साथ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद और एक बीघा जमीन के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस बीच ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में नारेबाजी भी की। दोनों शवों का रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घाट और गांव में फोर्स तैनात रही।

 

Trending Videos
Couple murdered in Soraon: Funeral held amidst grief and anger
सोरांव में दंपती की हत्या की खबर पर गांव में जुटी भीड़।। - फोटो : prayagraj

कॉल डीटेल्स ने चौंकाया, एक युवक और युवती पर शक गहराया

- जाते समय दोनों के मोबाइल भी लेकर भाग निकले थे कातिल
- परिवार के कुछ लोगों से जमीन को लेकर भी चल रहा था विवाद, इस एंगल से भी जांच
प्रयागराज। सोरांव के दंपती देव नारायण पटेल और उसकी पत्नी रंजना की हत्या की जांच में जुटी पुलिस को दोनों के कॉल डीटेल्स ने चौंका दिया है। कॉल डीटेल्स के आधार पर एक युवक और युवती शक के दायरे में आ गए हैं। उनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। शक के दायरे में आए युवक और युवती के भी कॉल डीटेल्स निकलवाई जा रही है। कातिल जाते वक्त देव नारायण और रंजना के मोबाइल लेकर भाग निकले थे।

इससे भी शक गहरा रहा है कि उनके मोबाइल में जरूर कुछ ऐसा था जिससे हत्या का राज खुल सकता था। इस एंगल के अलावा पुलिस को पता चला है कि देव नारायण का जमीन को लेकर नजदीकी रिश्तेदार से भी विवाद चल रहा था। नजदीकी रिश्तेदार से भी शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी।

 दंपती की हत्या के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घर वालों ने किसी दुश्मनी के बारे में नहीं बताया था। ब्लाइंड मर्डर की जांच में जुटी पुलिस ने जब दोनों की कॉल डीटेल्स खंगाला तो कई जानकारियां मिली। दो नंबर ऐसे मिले जिनकी अक्सर उनकी बातचीत होती थी। दोनों के बारे में पता किया गया। उन शक बढ़ गया है। कॉल डीटेल्स में कुछ और सुराग मिले हैं जिसका पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल डीटेल्स के आधार पर एक युवती और एक युवक शक के दायरे में हैं। अभी उनके बारे में और जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

अंतिम संस्कार के बाद घर वालों से भी उनके बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इसके अलावा जानकारी यह मिली है कि देव नारायण का परिवार के ही एक शख्स से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उससे भी पूछताछ की जाएगी। उसका भी मोबाइल कॉल डीटेल्स और घटना वाले दिन की लोकेशन ली जाएगी। फिलहाल कॉल डीटेल्स और भूमि विवाद को लेकर ही जांच चल रही है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि कॉल डीटेल्स से अहम सुराग मिले हैं। एक दो दिन में ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed