{"_id":"5eda95ed8ebc3e902f36dd1f","slug":"five-new-corona-infected-with-siblings-in-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में भाई-बहन सहित पांच नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में भाई-बहन सहित पांच नए कोरोना संक्रमित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को हुई जांच में कोविड पॉजिटिव आए भाई-बहन केे माता-पिता की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। वहीं कोटवा बनी में भर्ती नर्सिंग होम संचालक के संपर्क में आने वाले एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
Trending Videos
lockdown in kaushambi
- फोटो : lockdown in prayagraj
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई जांच में पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें हंडिया के बरौत निवासी भाई-बहन शामिल हैं। वे अपने माता पिता के साथ मुंबई से आए थे। चारों क्वारंटीन थे और सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। माता-पिता की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
तीसरा मरीज झूंसी के छतनाग का रहने वाला है। वह सऊदी अरब से आया था। उसे इंस्टीट्यूशनल सेंटर कालिंदीपुर में क्वारंटीन किया गया था। इसी तरह चौथा मरीज हंडिया के ही सैदाबाद का रहने वाला है। वह 22 मई को मुंबई से लौटा था। बुखार और खांसी की शिकायत पर उसकी संदेह के आधार पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
जबकि पांचवां संक्रमित एक तेल व्यापारी है जो कि बहादुरगंज का रहने वाला है। यह व्यक्ति शाहगंज में पत्थर गली स्थित मयंक नर्सिंग होम संचालक के संपर्क में आया था। डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक सभी कोविड संक्रमितों को कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
43 मरीज हैं कोटवा, एसआरएन में भर्ती
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल में प्रयागराज के कुल 20 मरीज भर्ती हैं। इसी तरह एसआरएन एल थ्री अस्पताल में 20 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को 280 संदिग्ध लोगों के नमूने कोविड जांच को लेकर मेडिकल कॉलेज भेजे गए। सीएमओ ने दिन में कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण भी किया। वहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल में प्रयागराज के कुल 20 मरीज भर्ती हैं। इसी तरह एसआरएन एल थ्री अस्पताल में 20 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को 280 संदिग्ध लोगों के नमूने कोविड जांच को लेकर मेडिकल कॉलेज भेजे गए। सीएमओ ने दिन में कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण भी किया। वहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

कमेंट
कमेंट X