सब्सक्राइब करें

बस्तियों से निकलने लगा बाढ़ का पानी, शिविर भी होने लगे खाली 

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Aug 2021 09:33 PM IST
सार

  • बस्तियों से निकलने लगा बाढ़ का पानी, शिविर भी होने लगे खाली
  • डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सफाई और कीटनाशकों के छिडक़ाव पर रहा जोर

विज्ञापन
Flood water started coming out of settlements, camps also started getting empty
prayagraj news : बाढ़ का पानी कम होने के बाद साफ-सफाई में जुटे लोग। - फोटो : prayagraj

बाढ़ का पानी बस्तियों से निकलने लगा है। इसी के साथ राहत शिविर भी खाली होने लगे हैं। हालांकि, पूरी तहर से पानी निकलने तथा सफाई होने तक प्रशासन की ओर से शिविर संचालित किए जाएंगे। गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया है। पानी घटने का यह क्रम लगातार जारी है। बेली कछार, बघाड़ा, नेवादा आदि के निचलने इलाकों में अब भी बाढ़ का पानी है। यमुना नदी के किनारे करेली के मोहल्लों से भी पानी निकल गया है।

Trending Videos
Flood water started coming out of settlements, camps also started getting empty
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है। - फोटो : prayagraj

ऐसे में डीएवी इंटर कॉलेज, चेतना स्कूल आदि राहत शिविरों से लोगों के जाने का क्रम शुरू हो गया। हालांकि, ईश्वर शरण, मेहबूब अली, एनी बेसेंट स्कूल आदि राहत शिविरों में शरण लेने वाले ज्यादातर परिवारों के घरों से भी पानी निकल गया है लेकिन उन्हें सफाई का इंतजार है। मेहबूब अली की फातिमा, असरार आदि का कहना था कि अभी गली में बहुत कचरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood water started coming out of settlements, camps also started getting empty
prayagraj news : बाढ़ का पानी घटने के बाद मुहल्ले पट गए कचरे से। - फोटो : prayagraj

बदबू भी है। इसके लिए निचलने इलाके में अभी विद्युत आपूर्ति भी बहाल नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 22 राहत शिविरों में अब भी 4950 लोग रह रहे हैं। यह संख्या बृहस्पतिवार से बनी हुई है।

Flood water started coming out of settlements, camps also started getting empty
prayagraj news : बाढ़ का पानी कम होने के बाद साफ-सफाई में जुटे लोग। - फोटो : prayagraj

डीएम संजय कुमार खत्री ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित बक्शी मोढ़ा गांव, करैलाबाग आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बात भी की। डीएम ने अफसरों को लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान चलाकर सफाई तथा छिडक़ाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी समुचित इंतजाम के निर्देश दिए। डीएम ने एनी बेसेंट राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र प्रभारी सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक केके त्रिपाठी अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह, एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Flood water started coming out of settlements, camps also started getting empty
prayagraj news : बाढ़ का पानी कम होने के बाद साफ-सफाई में जुटे लोग। - फोटो : prayagraj

सपाइयों ने बांटी खाद्य सामग्री
प्रयागराज। सपा युवजन सभा की ओर से शनिवार को छोटा बघाड़ा, बक्शी बांध आदि मोहल्लों में बाढ़ पीड़ितों को दूध, ब्रेड, पानी, मिट्टी का तेल, मोमबत्ती, माचिस आदि का वितरण किया गया। उन्होंने प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया। राहत सामग्री वितरित करने वालों में पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव, शिवा त्रिपाठी, पार्षद नितिन यादव, गुलाब पाल, ऋषभ यादव, बलवंत यादव, अरुण गुप्ता, अखिलेश आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed