{"_id":"6116b7d1feae664fa21bde3e","slug":"flood-in-prayagraj-fall-in-water-level-of-both-rivers-but-danger-remains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बाढ़ : दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट, लेकिन खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बाढ़ : दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट, लेकिन खतरा बरकरार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:50 PM IST
सार
पिछले 24 घंटों में गंगा 72 सेंटीमीटर और यमुना एक मीटर से अधिक घटीं
बृहस्पतिवार की रात से गिरावट में आई तेजी, बारिश न हुई तो तेजी से घटेगा पानी
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
Link Copied
गंगा और यमुना के जलस्तर में बृहस्पतिवार से शुरू हुई कमी शुक्रवार को भी जारी रही। पिछले 24 घंटों में गंगा 72 सेंटीमीटर तो यमुना का जलस्तर एक मीटर से अधिक कम हुआ है। इससे दोनों नदियों के तटीय इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। जलस्तर में गिरावट देर रात तक जारी रही। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही नदियों में फिलहाल पानी घटेगा। क्योंकि न तो गंगा में कहीं से पानी छोड़ा गया है और न ही यमुना में। बारिश भी थमी हुई है। हालांकि, जलस्तर मेें कमी होने के बावजूद बाढ़ का खतरा बना हुआ है। दोनों नदियां देर रात तक खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं थीं।
Trending Videos
2 of 5
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
बाढ़ नियंत्रण इकाई की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर शुक्रवार की रात आठ बजे फाफामऊ में 85.13 मीटर रिकार्ड किया गया जबकि छतनाग में यह 84.09 पर था। यह खतरे के निशान से मात्र नौ सेंटीमीटर अधिक है। जबकि, यमुना खतरे के निशान से 73 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं थीं। यमुना का जलस्तर रात आठ बजे 84.73 मीटर पर आ गया था जो कि बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के मुकाबले 1.09 मीटर कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
prayagraj news : बाढ़ का पानी घटने के बाद मुहल्ले पट गए कचरे से।
- फोटो : prayagraj
रिपोर्ट के मुताबिक गंगा के मुकाबले यमुना का पानी अधिक कम हुआ है। इस समय यमुना प्रतिघंटा 19 सेंटीमीटर की रफ्तार से घट रहीं हैं। उधर टोंस नदी में पानी बढ़ने से रात आठ बजे इस गिरावट में कमी आई। रात आठ बजे से यमुना का जलस्तर कम होने की रफ्तार घटकर सात सेंटीमीटर प्रति घंटे पर आ गई। जबकि, गंगा का जलस्तर छह सेंटीमीटर की रफ्तार से घटना जारी था। दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट आने से छतनाग में गंगा रात 10 बजे खतरे के निशान से नीचे आ गईं।
4 of 5
prayagraj news : बाढ़ से प्रभावित लोग पलायन करते हुए।
- फोटो : prayagraj
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार के मुताबिक गंगा और यमुना दोनों ही नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी रहेगी। क्योंकि, गंगा में कानपुर, नरौरा और हरिद्वार और यमुना में केन, बेतवा, चंबल कहीं से भी पानी नहीं छोड़ा गया है। अगर बारिश नहीं हुई तो आने वाले 24 घंटों में पानी तेजी से घटेगा।
विज्ञापन
5 of 5
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
इसके पहले शुक्रवार की सुबह आठ बजे गंगा 56 सेंटीमीटर और यमुना 51 सेंटीमीटर घटीं थी। उसके बाद गंगा छह तो यमुना आठ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहीं थीं। दोपहर 12 बजे छतनाग का पानी 14 सेंटीमीटर प्रतिघंटे घटने लगा था। लेकिन, उसके बाद उसमें भी कमी आई। शाम चार बजे यह गिरावट आठ सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टोंस में पानी आने से यह कमी हुई है। उनके मुताबिक जलस्तर में जिस तरह से गिरावट हो रही है। उससे यही अनुमान है कि यमुना का जलस्तर शनिवार की सुबह तक खतरे के निशान से नीचे आ जाएगा। जबकि, गंगा का जलस्तर शनिवार की दोपहर बाद नीचे आने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।