{"_id":"61169f3fbf24a0186f304862","slug":"prayagraj-due-to-the-decrease-in-the-water-level-of-ganga-and-yamuna-problems-increased-in-the-coastal-areas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गंगा और यमुना के जलस्तर में कमी होने से तटीय इलाकों में बढ़ीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गंगा और यमुना के जलस्तर में कमी होने से तटीय इलाकों में बढ़ीं दुश्वारियां
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
सार
दोनों नदियों के जलस्तर में बृहस्पतिवार की शाम से ही कमी होने लगी थी। शुक्रवार को पानी दिन भर घटता रहा।
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
Link Copied
गंगा और यमुना के जलस्तर में कमी होने सेे शहर के तीन दर्जन से अधिक मोहल्लों में लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन यहां दूसरी तरह की मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। गंदगी और बदबू से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लोग नगर निगम से शिकायत कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ इलाकों में निगम की ओर से साफ-सफाई कराकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। पानी कम होने से दारागंज मार्ग पर स्थित एफसीआई गोदाम सुरक्षित हो गया है।
Trending Videos
2 of 10
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
दोनों नदियों के जलस्तर में बृहस्पतिवार की शाम से ही कमी होने लगी थी। शुक्रवार को पानी दिन भर घटता रहा। गंगा के तटीय इलाकों राजापुर में गली नंबर-13, शांतिपुरम, धमशा माई का मंदिर, ऊंचवागढ़ी, ब्लड बैंक के पीछे का हिस्सा, अशोक नगर नेवादा की कई गलियां में पानी देर रात तक दो सौ मीटर तक पीछे खिसक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
उधर, रसलूबाद रोड, गंगा दर्शन मुख्य मार्ग, मेंहदौरी, बद्री आवास योजना, तिलखाना आदि मुहल्लों में पानी सौ मीटर तक पीछे चला गया है। दारागंज छोटा बघाड़ा, सलोरी, बड़ा बघाड़ा, ओम गायत्रीनगर, शिवकुटी आदि मुहल्लों में भी बाढ़ के पानी में कमी आई है। अलोपीबाग से दारागंज जाने वाले मार्ग पर बना एफसीआई गोदाम के आसपास भी देर रात पानी कम हो गया।
4 of 10
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
इन मुहल्लों में लगातार पांच दिनाें तक पानी जमा हाने से नालों, सीवर की गंदगी घरों में पहुंच गई हैै। इससे भयानक दुर्गंध भी आ रही है। राजापुर वार्ड नंबर एक की पार्षद निक्की कुमारी ने बताया कि पानी जरूर कम हो रहा है लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। अब भी कई मकानों के भूतल डूबे हुए हैं। इससे मकान जर्जर हो रहे हैं। उधर, रसूलाबाद पार्षद मुकुंद तिवारी ने बताया कि जहां पानी कम हो रहा है, वहां भयानक बदबू आ रही है। लोग अपने घरों में भी जाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम से इसकी शिकायत कर कई मुहल्लों में गंदगी हटवाई गई है।
विज्ञापन
5 of 10
prayagraj news : गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
- फोटो : prayagraj
बाढ़ के पानी से मेला का परेड मैदान पानी में डूबा हुआ है। पार्षद कमलेश कुमार ने बताया कि परेड मैदान में अभी एक मीटर से अधिक पानी जमा है। पानी निकालने के लिए मोरी गेट पर लगातार पंप चलाए जा रहे हैं। गंगा के मुकाबले यमुना के तटीय इलाकों में शुक्रवार का पानी काफी कम हुआ है। पार्षद और शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने बताया कि बृहस्पतिवार को करेलबाग, गौस नगर, करामत की चौकी, गड्ढा कॉलोनी आदि इलाकों में पानी एक से दो मीटर तक कम हुआ है। इससे इन इलाकों में शुक्रवार को नाव चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। अब इन इलाकों में पानी कहीं दो फीट तो कहीं तीन फीट तक रह गया है। हालांकि, पानी कम होने से कई तरह की परेशानियां बढ़ गईं हैं। गंदगी और बदबू से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।