सब्सक्राइब करें

Prayagraj : फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, यमुना 80 मीटर के पार, 24 घंटे में सवा मीटर की बढ़ोतरी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 07:03 PM IST
सार

मंगलवार रात यमुना का नैनी में जलस्तर 79.23 मीटर दर्ज किया गया था जो 24 घंटे बाद बढ़कर 80.42 मीटर हो गया। इसी तरह गंगा का छतनाग में जलस्तर मंगलवार रात आठ बजे 78.52 मीटर दर्ज किया गया था, जो बुधवार रात आठ बजे 79.79 मीटर हो गया। इस तरह से गंगा के जलस्तर में 1.27 मीटर एवं यमुना के जलस्तर में 1.19 मीटर की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
he water level of Ganga-Yamuna started rising again, Yamuna crossed 80 meters
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा-यमुना के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान दोनों नदियों का जलस्तर तकरीबन सवा मीटर बढ़ने से शहर के निचले इलाकों में हड़कंप मच गया। यमुना का जलस्तर 80 मीटर के आंकड़े को पार कर गया। बृहस्पतिवार को जलस्तर में वृद्धि जारी रही। 











इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में 37.75 मिमी बारिश दर्ज हुई। सर्वाधिक बारिश करछना तहसील में 74 मिमी दर्ज हुई, जबकि यमुनापार के मेजा में 50 मिमी बारिश हुई। वहीं, गंगापार में सर्वाधिक 61 मिमी बारिश हंडिया तहसील क्षेत्र में दर्ज हुई। सदर तहसील में 51 मिमी बारिश होने की बात कही जा रही है। उधर, तमाम बैराजों और बांधों से नदियों में छोड़े जा रहे पानी से प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

Trending Videos
he water level of Ganga-Yamuna started rising again, Yamuna crossed 80 meters
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार रात यमुना का नैनी में जलस्तर 79.23 मीटर दर्ज किया गया था जो 24 घंटे बाद बढ़कर 80.42 मीटर हो गया। इसी तरह गंगा का छतनाग में जलस्तर मंगलवार रात आठ बजे 78.52 मीटर दर्ज किया गया था, जो बुधवार रात आठ बजे 79.79 मीटर हो गया। इस तरह से गंगा के जलस्तर में 1.27 मीटर एवं यमुना के जलस्तर में 1.19 मीटर की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
he water level of Ganga-Yamuna started rising again, Yamuna crossed 80 meters
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

हालांकि, गंगा-यमुना अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। यहां गंगा-यमुना का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। बुधवार रात आठ बजे यमुना का नैनी में 80.42 मीटर एवं गंगा का छतनाग में जलस्तर 79.67 मीटर रहा। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है अभी जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की संभावना है। 

he water level of Ganga-Yamuna started rising again, Yamuna crossed 80 meters
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घाट पर दुकान लगाने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। यह तीसरी बार जलस्तर की बढ़ोतरी है। इसके पहले भी दो बार जलस्तर में वृद्धि हो चुकी है। एक बार गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर चुकी हैं। दूसरी बार मंदिर के पास से वापस हो गईं और अब तीसरी बार वृद्धि जारी है। 

विज्ञापन
he water level of Ganga-Yamuna started rising again, Yamuna crossed 80 meters
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर, मध्य प्रदेश सहित कई जगहों पर पानी छोड़े जाने के चलते जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते भी नदियां उफान पर हैं। कई दिनों से हो रही कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश से बृहस्पतिवार को राहत मिली। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed