सब्सक्राइब करें

यूपी में पत्रकार का कत्ल: पेट से बाहर निकल आईं आंतें... शरीर पर चाकू से किए 18 वार; 20 मिनट सड़क पर तड़पते रहे

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Oct 2025 12:32 PM IST
सार

प्रयागराज में मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हत्या के बाद शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो खौफनाक मंजर दिखा।

विज्ञापन
Journalist murdered in UP 18 knife blows intestines removed from stomach revealed in post-mortem
journalist murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के हर्ष होटल के पास हुई धूमनगंज के शकुंतला कुंज कॉलोनी निवासी मीडियाकर्मी लक्ष्मी नारायण सिंह (48) की हत्या के बाद शुक्रवार शाम डॉक्टरों के पैनल ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर पर चाकू के 18 निशान मिले, जिन्होंने हत्या की बर्बरता बयां की। हाथ, पेट, सीने और कमर पर किए गए वार इतने निर्मम थे कि उनकी आंतें तक बाहर आ गई। 


हमले के बाद लक्ष्मी नारायण करीब 20 मिनट तक सड़क पर खून से लथपथ तड़पते रहे। मौके पर मौजूद राहगीर फोटो खींचने में व्यस्त रहे। किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां करीब दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 
Trending Videos
Journalist murdered in UP 18 knife blows intestines removed from stomach revealed in post-mortem
अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक एल.एन. सिंह के बेटे राज नारायण सिंह सहित अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास रहने वाले बोले दिखा खौफनाक मंजर
मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हत्या के बाद शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए तो खौफनाक मंजर दिखा। एलएन सिंह लड़खड़ाते हुए फुटपाथ पर गिर पड़े। उनके पेट, हाथ और पैर से खून निकल रहा था और वह दर्द से कराह रहे थे। उन्हें बेरहमी से कई बार चाकू मार गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Journalist murdered in UP 18 knife blows intestines removed from stomach revealed in post-mortem
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्र के एक युवक ने कहा कि आरोपी पर मानो जैसे भूत सवार हो गया था। वह दौड़ा-दौड़ाकर एलएन सिंह पर एक के बाद एक चाकू से कई वार करता रहा। किसी ने भी एलएन सिंह की जान बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना पर पुलिस आई और घायल अवस्था में उन्हें अपने साथ ले गई। पूरा फुटपाथ उनके खून से लाल हो गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी व्हाइटनर से लेकर कई तरह का नशा करता है।
 
Journalist murdered in UP 18 knife blows intestines removed from stomach revealed in post-mortem
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना इलाके में हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात मीडियाकर्मी एलएन सिंह (48) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान हमलावर ने एक दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए। धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में चार गोली लगी है। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
Journalist murdered in UP 18 knife blows intestines removed from stomach revealed in post-mortem
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो और बेटा राज नारायण सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से बलिया के रहने वाले एलएन सिंह पिछले कई साल से धूमनगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह एक निजी चैनल से जुड़े हुए थे। रात करीब 10:30 बजे वह सिविल लाइंस के जीएचएस रोड के पास गए थे। तभी वहां पर उन्होंने दोस्त के बेटे साहिल को ले जा रहे नशे के आदी आरोपी विशाल को रोका। इस पर कहासुनी हुई और विशाल ने चाकू से हमला कर दिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed