{"_id":"682eae3dbb9402371f00a720","slug":"jyoti-malhotra-youtuber-jyoti-up-connection-investigation-of-42-minutes-video-youtuber-had-visited-many-places-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jyoti Malhotra: ज्योति का यूपी कनेक्शन, 42 मिनट के वीडियो की जांच, संगम समेत इन जगहों पर गई थी यूट्यबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jyoti Malhotra: ज्योति का यूपी कनेक्शन, 42 मिनट के वीडियो की जांच, संगम समेत इन जगहों पर गई थी यूट्यबर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 May 2025 11:34 AM IST
सार
Jyoti Malhotra Viral Video: पाकिस्तान के लिए जासूसी में गिरफ्तार यूट्यूबर के प्रयागराज दौरे की जांच शुरू हो गई है। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से जानकारी एकत्र करने में जुटीं हैं। महाकुंभ में ज्योति ने संगम समेत अन्य स्थानों के वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन
1 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Youtuber Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज कनेक्शन की जांच शुरू हो गई। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी एकत्र करने में जुट गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि वह क्यों व कैसे आई थी। उसके आने के पीछे की वजह क्या थी।
एक दिन पहले यह बात सामने आई कि वह चार महीने पहले महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आई थी। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन वह महाकुंभ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूमी थी।
2 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने उसके इस दौरे के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। यह पता किया जा रहा है कि वह यहां किन लोगों के साथ आई। वह किस तरह दिल्ली से प्रयागराज पहुंची और यहां किन-किन लोगों से मिली।
3 of 10
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
कौन-कौन से स्थान थे, जहां वह गई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां आने के दौरान उसने किसी संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क तो नहीं किया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति एक यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर है, जिसे 16 मई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति
- फोटो : Insta @TravelWithJo
42 मिनट के वीडियो की भी जांच
सूत्रों के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज दौरे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उस 42.20 मिनट के वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है, जो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। इस वीडियो को उसने दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना होने के साथ ही शूट करना शुरू किया।
साथ ही संगम में डुबकी व मेला क्षेत्र की विजिट को भी रिकॉर्ड किया। ऐसे में इस वीडियो से पता लगाया जा रहा है कि प्रयागराज पहुंचने के लिए उसने किन माध्यमों का उपयोग किया। यहां आने के बाद उसकी गतिविधियां क्या रहीं और वहां यहां से कब और कैसे वापस गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।