{"_id":"68109951928568e06b0624dc","slug":"kaushambi-tragedy-mud-mound-collapse-in-up-buries-nine-five-dead-know-details-in-hindi-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: खून से सनी लाशें देख दहल उठे लोग, घरों को सजाने-संवारने के सपने लेकर निकली थीं, घर ही उजड़ गए; पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खून से सनी लाशें देख दहल उठे लोग, घरों को सजाने-संवारने के सपने लेकर निकली थीं, घर ही उजड़ गए; पांच की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Apr 2025 03:20 PM IST
सार
कौशांबी की सिराथू तहसील के टीकरडीह गांव में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से नौ लोग मलबे में दब गए, जिसमें से दो किशोरियों समेत पांच की मौत हो गई। चार घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
1 of 10
टीकरडीह गांव के इसी तालाब में मिट्टी का टीला ढहने से हुई है पांच लोगों की मौत
- फोटो : संवाद
कौशांबी के मंझनपुर के टीकरडीह में मिट्टी का टीला ढहने से हुई पांच मौतों के बाद गांव से लेकर मेडिकल कॉलेज और पोस्टमार्टम हाउस तक चीख-पुकार मची रही। बिलखते परिजनों, खून से सने शवों को जिसने देखा, वह दहल गया। हादसे ने पल भर में हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया।
घटना के बाद सभी को तुंरत मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिजनों के साथ ही तमाम ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। यहां जैसे ही डॉक्टरों ने पांच मौतों की पुष्टि की। मौजूद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। सदर कोतवाल संजय तिवारी ने मृतकों को एंबलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
Trending Videos
2 of 10
मिट्टी का टीला ढहने से सुनीता की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
मृतकों के परिजन भी एक-एक कर मोर्चरी आ रहे थे। जैसे ही वह अपनों से मिलते और निगाहें शव की ओर जाती तो चीत्कार से पसरा सन्नाटा एकाएक टूट जाता। मृतका ममता और ललिता के मायके वाले भी पोस्टमार्टम हाउस आ गए थे। सभी एक-दूसरे को गले लगाकर रो रहे थे। यही हाल खुशी और उमा के परिवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
मिट्टी का टीला ढहने से ललिता की मौत पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
वृद्ध कछरही के परिजनों पर तो दुखों का पहाड़ टूटा था। घर के तीन लोग हादसे का शिकार हुए थे। कछरही की मौत के साथ ही बेटा सुग्गन और बहू मैना अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। गांव में भी मातम छाया है। पीड़ित परिवारों के घर पूरे दिन एक-एक कर रिश्तेदारों के आने का सिलसिला बना रहा है। किसी एक भी आने पर महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगती थीं।
4 of 10
मृतक देवरानी और जेठानी के बच्चे
- फोटो : संवाद
घरों को सजाने-संवारने के सपने लेकर निकली थीं... घर ही उजड़ गए
सुबह करीब छह बजे टीकरडीह गांव की महिलाएं और बेटियां घर सजाने का सपना लेकर अपने-अपने घरों से मिट्टी लेने के लिए निकली थीं। तालाब की मिट्टी से पुताई करने पर घर नया हो जाता है। लेकिन टीला काल बन गया। पांच की मौत से घर उजड़ गए। सपने चकनाचूर हो गए। टीकरडीह गांव में सोमवार सुबह हुए हादसे में पांच मौतों के बाद मंजर ही बदल गया। परिजनों की कारुणिक चीख-पुकार से गांव के हर घर में आंसू बह रहे हैं। हादसे की शिकार सुनीता उर्फ ममता और ललिता सगी देवरानी-जेठानी हैं। दोनों के पति ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर निकली थीं।
विज्ञापन
5 of 10
मृतकों के घर जांच करते सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़
- फोटो : संवाद
बच्चे मां के आने का इंतजार कर रहे थे। मां नहीं आई, मौत की खबर पहुंची। मृतका कछरही भी अपने बड़े बेटे सुग्गन और छोटी बहू मैना देवी के साथ मिट्टी खोदने तालाब गई थी। कछरही की मौत हो गई, बहू-बेटे के जख्मी होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में जान गंवाने वाली खुशी ने हाईस्कूल और सुमन उर्फ उमा ने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी। दोनों छात्राएं आगे के पढ़ाई की तैयारी कर रही थीं। उनके घरों में अब मातम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।