{"_id":"6810864a0968d85d9f039d13","slug":"prayagraj-double-murder-killer-visited-twice-spent-two-hours-in-house-shocking-cctv-footage-surfaces-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज डबल मर्डर: घर में दो बार आया कातिल, दो घंटे तक खेलता रहा खूनी खेल; अरुण ने आखिरी बार इनसे की थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज डबल मर्डर: घर में दो बार आया कातिल, दो घंटे तक खेलता रहा खूनी खेल; अरुण ने आखिरी बार इनसे की थी बात
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:43 PM IST
सार
Naini Double Murder: प्रयागराज के नैनी में इलेक्ट्रीशियन बनकर एक बदमाश घर में घुस गया। बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। मृतक अरुण कुमार टीसीआई कंपनी से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
Prayagraj Double Murder
- फोटो : संवाद
Arun Shrivastava Murder: प्रयागराज के नैनी की एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी घर में दो बार आया और दो घंटे तक खूनी खेल खेलता रहा। हत्या की सूचना पर डीसीपी यमुनानगर, एसीपी करछना और नैनी पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान घर के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में मुंह में गमछा बांधे आरोपी की हरकत कैद हो गई।
Trending Videos
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
जांच में पता चला है कि आरोपी इलेक्ट्रीशियन बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए अरुण के घर में आया था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी पहली बार सोमवार सुबह 11:48 बजे घर में प्रवेश किया। थोड़ी देर बाद चला गया। वह करीब 1:30 बजे दोबारा आया और 3:30 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकला। वहीं, वारदात के कुछ ही घंटे बाद ही पुलिस ने त्रिवेणी नगर मोहल्ले में रहने वाले एक इलेक्ट्रीशियन के साथ दो अन्य युवकों को थाने ले गई है। पूछताछ के लिए पकड़े गए युवक बिजली मिस्त्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण श्रीवास्तव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
हत्या से पहले अरुण ने बहन से की थी फोन पर आधे घंटे बात
नैनी एडीए कॉलोनी निवासी अरुण श्रीवास्तव (66) और पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) की मौत की सूचना पर परिवार व रिश्तेदार एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां, बहन सुधा दोपहर में भाई से फोन पर हुई बातचीत की बात को याद कर फूट फूटकर रोने लगीं। बहन सुधा ने बताया कि सोमवार दोपहर 1:11 बजे उन्होंने भाई अरुण के पास फोन किया था। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक घर गृहस्थी से जुड़ी बातें हुई थीं। पीछे से उनकी भाभी भी बीच बीच में बोल रहीं थीं। उसके बाद करीब चार बजे उनके पास एक रिश्तेदार ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

चार भाई, लेकिन सभी का परिवार रहता है अलग अलग जगह
भतीजे इशान ने बताया कि उनके पिता लोग चार भाई थे, जिसमें से अरुण सबसे बड़े थे। इनसे छोटे भाई का परिवार दिल्ली में रहता है, तीसरे नंबर पर उनके पिता थे, जिनकी मौत हो चुकी है। वह लोग खुल्दाबाद के काला डांडा में रहते हैं। जबकि उनके पिता के सबसे छोटे भाई अपना परिवार लेकर रीवा में रहते हैं।
भतीजे इशान ने बताया कि उनके पिता लोग चार भाई थे, जिसमें से अरुण सबसे बड़े थे। इनसे छोटे भाई का परिवार दिल्ली में रहता है, तीसरे नंबर पर उनके पिता थे, जिनकी मौत हो चुकी है। वह लोग खुल्दाबाद के काला डांडा में रहते हैं। जबकि उनके पिता के सबसे छोटे भाई अपना परिवार लेकर रीवा में रहते हैं।
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
नैनी में इलेक्ट्रीशियन बन घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट
प्रयागराज के नैनी की एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव (66) और उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) की घर में घुसकर दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि घर में बिजली का काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नकाबपोश आरोपी घर के बाहर जाते दिख रहा है। आशंका है कि लूटपाट को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।