सब्सक्राइब करें

UP: 'बचाओ-बचाओ, जल्दी अस्पताल ले चलो...', मीना की जुबां पर थे ये आखिरी शब्द; प्रयागराज डबल मर्डर की पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Apr 2025 01:42 PM IST
सार

Prayagraj double murder: प्रयागराज के नैनी में इलेक्ट्रीशियन बनकर एक बदमाश घर में घुस गया। बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। मृतक अरुण कुमार टीसीआई कंपनी से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
Prayagraj Crime News Elderly Couple Brutally Murdered by Fake Electrician in Naini, Loot Suspected
दंपती के फाइल फओ - फोटो : संवाद
Electrician Murders Couple In Prayagraj: प्रयागराज के नैनी की एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव (66) और उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) की घर में घुसकर दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि घर में बिजली का काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नकाबपोश आरोपी घर के बाहर जाते दिख रहा है। आशंका है कि लूटपाट को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। 


 
Trending Videos
Prayagraj Crime News Elderly Couple Brutally Murdered by Fake Electrician in Naini, Loot Suspected
नैनी में हुई हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार श्रीवास्तव टीसीआई कंपनी से सेवानिवृत्त थे। वह पत्नी मीना श्रीवास्तव के साथ नैनी की एडीए कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से रहते थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मनीष मध्य प्रदेश के रीवा शहर में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है। सोमवार दोपहर अरुण और उनकी पत्नी अपने घर में थे। करीब 4:15 बजे घर के किराएदार ने देखा कि मेन गेट पर कुंडी लगी हुई है। ऊपर जाकर देखा तो दोनों अपने कमरे में खून से लथपथ पड़े थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Crime News Elderly Couple Brutally Murdered by Fake Electrician in Naini, Loot Suspected
Prayagraj Double Murder - फोटो : संवाद
लहूलुहान हालत में मीना कराह रही थी, जबकि अरुण की मौके पर मौत हो चुकी थी। इसके बाद पड़ोसी को इस बारे में सूचित किया। फिर देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लखनऊ में रह रहे अरुण कुमार के बहनोई सतीश श्रीवास्तव को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को एसआरएन अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Prayagraj Crime News Elderly Couple Brutally Murdered by Fake Electrician in Naini, Loot Suspected
मीना श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मीना की जुबां पर आखिरी शब्द
बचाओ-बचाओ, जल्दी आओ, मुझे और अरुण को जल्दी से अस्पताल ले चलो... यह आखिरी शब्द मीना के थे, जो किरायेदार से खुद और पति की जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी, हालांकि अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Prayagraj Crime News Elderly Couple Brutally Murdered by Fake Electrician in Naini, Loot Suspected
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
वीआईपी कॉलोनी के आस-पास नशेड़ियों का अड्डा
कॉलोनी के आस-पास के क्षेत्र में शाम होते ही नशेड़ियों को जमावड़ा लग जाता है। घटनास्थल के 300 मीटर दूर एक सरकारी स्कूल के पीछे स्थित तालाब के पास नशेड़ी युवाओं को जमघट लगना आम है। शाम होते हुए दर्जनों नशेड़ी युवक खड़े मिल जाते हैं। कॉलोनी से काजीपुर और मुक्ता बिहार जाने वाले मार्ग पर भी शाम को नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed