सब्सक्राइब करें

Mahakumbh: संगम तट पर आस्था की डुबकी... श्रद्धालुओं का सैलाब, महाशिवरात्रि पर जुटे श्रद्धालु; शानदार तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

Mahakumbh Mahashivratri Snan Updates: महाकुंभ के छठे और आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर संगम में पुण्य की डुबकी के लिए भक्ति का जन सागर फिर उफना गया है। डुबकी के लिए संगम पर लाखों श्रद्धालु हैं। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : @महाकुंभ
महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। महाकुंभ के आखिरी दिन तीर्थनगरी में पवित्र स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 
Trending Videos
Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi
महाशिवरात्रि पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
पुण्यकाल और मुहूर्त का इंतजार किए बिना श्रद्धालु आधी रात से ही आस्था की डुबकी लग रहे हैं। संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ जन प्रवाह नजर आ रहा है। सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : @महाकुंभ
त्रिवेणी बांध से लेकर कई मार्ग और संगम से जुड़े अन्य मार्गों पर भीड़ का तांता लगा है। संगम पर आस्था-भक्ति और विश्वास की अमृतमयी बूंदें एक बार फिर एकाकार हो गई हैं। 

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : @महाकुंभ
मेला प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार रात आठ बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगा ली थी। स्थिति यह है कि बुधवार सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : @महाकुंभ
इसके साथ ही स्नानार्थियों की कुल संख्या 65 करोड़ पार हो गई है। मंगलवार तक 64.77 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अंतिम स्नान के लिए मेला प्रशासन ने लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष तैयारियां की हुई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed