{"_id":"67b449fd9ae564526206087c","slug":"mahakumbh-2025-traffic-jam-heavy-jam-in-prayagraj-pilgrims-struggle-as-roads-and-stations-overflow-2025-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: तीर्थनगरी प्रयागराज में आज भी कई रास्तों पर भीषण जाम, वाहनों की लगी कतार, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: तीर्थनगरी प्रयागराज में आज भी कई रास्तों पर भीषण जाम, वाहनों की लगी कतार, श्रद्धालु परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:31 PM IST
सार
Traffic Jam in Prayagraj: महाकुंभ में स्नान के लिए आस्था का भक्ति का प्रवाह लगातार तेज हो रहा है। सोमवार की देर शाम संगम पर फिर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए। मंगलवार को भी आस्थावानों का तांता लगा रहा। संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ जन ज्वार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
mahakumbh 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mahakumbh 2025 Traffic Jam: दिव्य और भव्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार आ रही है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से स्नानार्थियों की अप्रत्याशित भीड़ तीर्थनगरी पहुंच रही है। इस वजह, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। तीर्थनगरी में चारों ओर जाम लगा है। सब पैक नजर आ रहा है। दबाव ज्यादा होने के कारण हाईवे पर वाहन रेंग रहे हैं।
मिनटों का सफर घंटों में हो रहा है। श्रद्धालु जाम में फंसने के कारण बेहाल नजर आ रहे हैं। संगम जाने वाले रास्तों पर आस्थावानों का तांता लगा है। सड़कों पर हर तरफ जन ज्वार नजर आ रहा है। संगम जाने और आने वाले सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे हैं।
2 of 10
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : शिव त्रिपाठी
दिव्य और भव्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार आ रही है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से स्नानार्थियों की अप्रत्याशित भीड़ तीर्थनगरी पहुंच रही है। इस वजह, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। तीर्थनगरी में चारों ओर जाम लगा है। सब पैक नजर आ रहा है। दबाव ज्यादा होने के कारण हाईवे पर वाहन रेंग रहे हैं।
3 of 10
traffic jam in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
संगम जाने वाले रास्तों पर आस्थावानों का तांता
मिनटों का सफर घंटों में हो रहा है। श्रद्धालु जाम में फंसने के कारण बेहाल नजर आ रहे हैं। संगम जाने वाले रास्तों पर आस्थावानों का तांता लगा है। सड़कों पर हर तरफ जन ज्वार नजर आ रहा है। संगम जाने और आने वाले सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
traffic jam in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
जंक्शन के अलावा प्रयाग स्टेशन, झूंसी, रामबाग प्रयागराज, नैनी, छिवकी और फाफामऊ स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। रेलवे की ओर से तैयार कराए गए सारे होल्डिंग एरिया और रैन बसेरे फुल हो गए हैं। श्रद्धालु सड़कों पर बैठककर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
सोमवार को महाकुंभ क्षेत्र में संगम स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने पर अलोपीबाग पुल और आस-पास हर तरफ जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
मिर्जापुर और लखनऊ मार्ग पर आठ किमी तक वाहनों की कतार
इससे पहले, महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जाम से जूझना पड़ा। सबसे खराब स्थिति मिर्जापुर और लखनऊ मार्ग पर रही। यहां पर आठ से 10 किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लगीं रहीं। वहीं, संगम से अपने घरों को लौट रहे श्रद्धालुओं को भी घंटों जाम से जूझना पड़ा। हालांकि, पिछले तीन दिन के मुकाबले शहरवासियों को जाम से थोड़ी राहत मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।