{"_id":"69c37856aa329d06e600e495","slug":"prayagraj-cold-storage-did-accident-occur-due-to-excessive-ammonia-gas-former-minister-says-no-information-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: क्या अमोनिया गैस अधिक होने से हुआ हादसा, पूर्व मंत्री बोले-कोई जानकारी नहीं; अंसार अहमद से पूछे गए ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्या अमोनिया गैस अधिक होने से हुआ हादसा, पूर्व मंत्री बोले-कोई जानकारी नहीं; अंसार अहमद से पूछे गए ये सवाल
अमित गुप्ता, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:24 PM IST
सार
प्रयागराज में कोल्ड स्टोर के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद व उसके बेटे मंजूर और भतीजे व साझेदार अलाउद्दीन से डीसीपी, एसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। पूछताछ में कई पहेलियां अनसुलझी रह गई हैं। अंसार अहमद समेत तीनों आरोपियों को जल्द ही पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेगी।
विज्ञापन
Prayagraj Cold Storage
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज में कोल्ड स्टोर के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद व उसके बेटे मंजूर और भतीजे व साझेदार अलाउद्दीन को गिरफ्तार किए जाने के बाद फाफामऊ थाने ले जाया गया। यहां पर डीसीपी, एसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से लंबी पूछताछ की। पूर्व मंत्री अंसार अहमद से भी पूछताछ की गई।
Trending Videos
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेके गए मलबे से सरिया निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोल्ड स्टोर में कौन टेक्नीशियन है, इसके बारे में भी जानकारी नहीं है। प्रबंधक समेत अन्य लोग इसकी देखरेख करते हैं। पुलिस ने भदरी ओवरब्रिज के पास से अंसार अहमद व उसके बेटे मंजूर और भतीजे अलाउद्दीन को गिरफ्त में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से आलू ले जाने की होड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस तीनों आरोपियों का जल्द लेगी कस्टडी रिमांड
पुलिस अफसरों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में कई पहेलियां अनसुलझी रह गई हैं। अंसार अहमद समेत तीनों आरोपियों को जल्द ही पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेगी।
पुलिस अफसरों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में कई पहेलियां अनसुलझी रह गई हैं। अंसार अहमद समेत तीनों आरोपियों को जल्द ही पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेगी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लखनऊ भागने की फिराक में थे, अगर इनकी गिरफ्तारी न होती तो ये तीनों चकमा देकर फरार हो जाते। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से आलू ले जाने की होड़
- फोटो : अमर उजाला
अंसार अहमद से पूछे गए कुछ सवाल
सवाल- कोल्ड स्टोर इतना पुराना और जर्जर है, कभी मरम्मत नहीं हुई?
जवाब- कोल्ड स्टोर लगभग 25-30 साल पुराना है, कई बार मरम्मत हुई है।
सवाल- हादसे की वजह क्या है, क्या अमोनिया गैस ज्यादा थी?
जवाब- इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, यह काम वहां मौजूद टेक्नीशियन का है।
सवाल- अमोनिया गैस रिसाव को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं आई?
जवाब- अगर आई होती तो इसे पहले ही ठीक करवा लिया जाता।
सवाल- कभी अमोनिया गैस को लेकर कोई जांच नहीं कराई?
जवाब- मैं कभी-कभी जाता हूं, कोल्ड स्टोर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
सवाल- तुम लोगों के साथी कहां छिपे हैं, उनके ठिकाने बताओ?
जवाब- इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, अगर होती तो बता देता।