सब्सक्राइब करें

UP: 'तुम्हारे कारण मेरा परिवार छूटा, अब तुम भी...', रात में होली खेली, फिर प्रेमी ने इसलिए काटा महिला का गला

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 02:02 PM IST
सार

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। प्रेमी ने महिला के साथ होली खेलने के बाद आरी से गला रेत दिया था। आरोपी प्रेमी ने महिला की हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई। 

विज्ञापन
Prayagraj Radha Murder Case Lover turned out to be murderer her throat was slit with a saw
Prayagraj Radha Murder - फोटो : अमर उजाला
Prayagraj Radha Murder Case: प्रयागराज के हंडिया के बरौत कस्बे में घर के अंदर 32 वर्षीय राधा यादव की हत्या उसके प्रेमी संदीप कुमार ने की थी। पुलिस का दावा है कि उसने परिवार छोड़कर शादी का दबाव बनाने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद में कमरे में रखी आरी से उसका गला रेत दिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


डीसीपी गंगानागर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गई। इस दौरान पिता ने बताया कि घटना वाली रात में 11 बजे कस्बे में ही रहने वाला संदीप बेटी से मिलने आया था। हिरासत में लिए गए संदीप से पूछताछ की गई तो पहले वह यही कहता रहा कि होली खेलने के बाद वह चला गया। 

बाद में सख्ती से पूछताछ में वारदात अंजाम देने की बात कबूल कर ली। बताया कि बरौत कस्बा में उसकी सब्जी की दुकान है। सब्जी लेने आने के दौरान ही करीब तीन-चार साल पहले मृतका से उसकी दोस्ती हुई। फिर वह उसके घर भी आने-जाने लगा।
Trending Videos
Prayagraj Radha Murder Case Lover turned out to be murderer her throat was slit with a saw
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
होली खेलने के बाद विवाद
14 मार्च की रात 10:30 बजे राधा ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया, लेकिन वह नहीं गया। रात 11 बजे व्हाट्सएप कॉल कर होली खेलने को बुलाया। इसके बाद वह वहां पहुंचा और दोनों ने होली खेली। इसी दौरान वह कहने लगी कि तुम्हारी वजह से उसका परिवार छूट गया है। अब तुम भी अपना परिवार छोड़ो और मेरे साथ रहो। हम दोनों कहीं बाहर चल कर रहेंगे। उसने इन्कार किया तो दोनों में बहस होने लगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Radha Murder Case Lover turned out to be murderer her throat was slit with a saw
Woman murder - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान गुस्से में आकर उसने कमरे में बेड के पास पड़ी आरी से उसका गला रेत दिया। फिर वहां से निकल भागा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी बताया कि राधा लगातार उस पर अपना परिवार छोड़ने का दबाव बना रही थी। ब्लैकमेल करके अक्सर रुपये भी मांगा करती थी। इस वजह से वह तंग आ चुका था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से आरी भी बरामद कर ली गई है।
Prayagraj Radha Murder Case Lover turned out to be murderer her throat was slit with a saw
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ट्रैकर डॉग राजा ने दिया कातिल का सुराग
पुलिस अफसरों के मुताबिक कातिल तक पहुंचने में डॉग स्क्वॉड के ट्रैकर डॉग राजा की अहम भूमिका रही। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ देर तक मृतका के शव के आसपास घूमने के बाद राजा वहां से सीधे निकलकर आरोपी की दुकान तक पहुंचा था। इसके बाद से ही संदीप शक के घेरे में आ गया था। परिजनों से पूछताछ में उसके व मृतका की करीबी की बात सामने आने के बाद से उस पर शक गहराता चला गया। जर्मन शेफर्ड ब्रीड का ट्रैकर डॉग राजा काफी दिनों से प्रयागराज पुलिस का हिस्सा है।

 
विज्ञापन
Prayagraj Radha Murder Case Lover turned out to be murderer her throat was slit with a saw
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह मिला था शव
आठ साल से बरौत स्थित मायके में रहने वाली राधा की शुक्रवार रात घर के भीतर हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव शनिवार सुबह कमरे के भीतर फर्श पर पड़ा मिला था। पिता ने हत्या के आरोप में सब्जी कारोबारी संदीप पर केस दर्ज कराया था।


यह भी पढ़ें: UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed