सब्सक्राइब करें

57 घंटे बाद शुरू हुआ असर, 61वें घंटे में रंग लाई अफसरों की मेहनत, पानी की टंकी से उतारा गया परिवार (देखें तस्वीरें)

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 10:24 PM IST
सार

कब क्या हुआ
  • सुबह 6 बजे- हरदोई से जिला बार, प्रशासन व पुलिस अफसर पहुंचे
  • 9 बजे- सीओ, एसपी सिटी समेत अन्य अफसरों ने फिर की नीचे उतरने की अपील 
  • 11 बजे- एनडीआरएफ व जल पुलिस ने जाल बिछाने का काम किया शुरू
  • 12 बजे- प्रशासनिक अफसरों संग मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने भी फोन पर शुरू की बातचीत
  • दोपहर 2 बजे- एसएसपी व डीएम भी आए मौके पर, अफसरों से की मंत्रणा
  • 3 बजे- हरदोई से आए बार उपाध्यक्ष व डीजीसी ने फिर की समझाने की कोशिश
  • 3.30 बजे- अधिवक्ता के बुलाने पर हरदोई से आए दोनों वकील टंकी पर चढ़े
  • 4.15 बजे- परिवार समेत अधिवक्ता से बातचीत कर दोनों नीचे उतरे
  • 4.30 बजे- हाईकोर्ट बार अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे
  • 5.00- फोन पर हुईबातचीत के बाद टंकी पर चढ़े लोग नीचे उतरने को हुए राजी
  • 5.40- सभी सकुशल नीचे उतरे
  • 6.00- पुलिस व प्रशासनिक अफसरों संग हरदोई के लिए रवाना किए गए

विज्ञापन
The impact started after 57 hours, the hard work of the officers who were colored in the 61st hour, the family was removed from the water tank
prayagraj news : बेली गांव में पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता और उसके परिवार को सकुशल नीचे उतारा गया। - फोटो : prayagraj

कैंट के बेली गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता व उसके परिजनों को लगातार समझाया जाता रहा। पुलिस व प्रशासनिक अफसर उनसे नीचे उतरने की अपील करते रहे। हालांकि उनकी मेहनत का असर 57 घंटे बाद तब शुरू हुआ जब टंकी पर चढ़े लोग बातचीत को राजी हुए। आखिरकार 61वें घंटे में मेहनत रंग लाई और परिवार को सकुशल नीचे उतार लिया  गया। 

The impact started after 57 hours, the hard work of the officers who were colored in the 61st hour, the family was removed from the water tank
prayagraj news : बेली गांव में पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता और उसके परिवार को सकुशल नीचे उतारा गया। - फोटो : prayagraj

रविवार को दिन भर की मशक्कत केे बाद पुलिस व प्रशासनिक अफसर देर रात तक परिवार से नीचे उतरने की अपील करते रहे। कोई फायदा न होते देख रात में ही हरदोई जिला प्रशासन व पुलिस अफसरों से बात की गई। साथ ही मौके पर कुछ अफसरों को भी भेजने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद तडक़े ही न सिर्फ एसडीएम संडीला व सीओ बघौली बल्कि डिस्ट्रिक्ट बार के पदाधिकारी व डीजीसी समेत अन्य लोग भी आ गए।

The impact started after 57 hours, the hard work of the officers who were colored in the 61st hour, the family was removed from the water tank
prayagraj news : बेली गांव में पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता और उसके परिवार को सकुशल नीचे उतारा गया। - फोटो : prayagraj

अफसरों ने आते ही टंकी पर मौजूद अधिवक्ता व उसके परिवारवालों से लाउडहेलर के माध्यम से बातचीत की और नीचे उतरने की अपील की। लेकिन लिखित आदेश मिलने तक वह इसके लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद लगातार अपील के बावजूद कोई फायदा नहीं होते देख अन्य उपायों पर भी विचार किया जाने लगा। जिसके तहत टंकी के चारों ओर जाल लगवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The impact started after 57 hours, the hard work of the officers who were colored in the 61st hour, the family was removed from the water tank
prayagraj news : अधिवक्ता और उसके परिवार से पानी की टंकी पर से नीचे उतरने का आग्रह करते अधिकारी व अन्य। - फोटो : prayagraj

10 फीट की बल्लियों पर जाल बांधने का मकसद यही था कि  ऊपर चढ़े लोगों की ओर से कोई अप्रिय कदम उठाने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित बचाया जा सके। यही नहीं टेंट हाउस से करीब 200 गद्दे भी मंगवाकर जाल के नीचे बिछवाए गए। इस दौरान लगातार पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ ही मौके पर पहुंचे अधिवक्ता भी टंकी पर चढ़े लोगों को नीचे उतरने को कहते रहे। 

विज्ञापन
The impact started after 57 hours, the hard work of the officers who were colored in the 61st hour, the family was removed from the water tank
prayagraj news : टंकी पर चढ़ने वाले रास्ते को रस्सी से बंद कर दिया था। - फोटो : prayagraj

मामला शुरू होने के 57 घंटे बीत चुके थे जब दोपहर तीन बजे के बाद हरदोई से आए अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष व डीजीसी ने एक बार फिर टंकी पर चढ़े अधिवक्ता से बातचीत शुरू की। कहा कि उनकी अफसरों से बात हुई है और उन्होंने हर जायज मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। जिस पर अधिवक्ता पहले तो लिखित आदेश जारी करने की मांग करता रहा। लेकिन बहुत समझाने पर कुछ देर बाद उसने बार उपाध्यक्ष को ऊपर आकर बात करने को कहा जिस पर मौके पर मौजूद अफसरों में कुछ उम्मीद जगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed