सब्सक्राइब करें

60 घंटे बाद परिवार समेत नीचे उतरा टंकी पर चढ़ा अधिवक्ता, एसडीएम की सुपुर्दगी में हरदोई के लिए किया गया रवाना

Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
The lawyer and his family members climbed down on the water tank, were safely brought down, left for Hardoi
prayagraj news : तीसरे दिन साठ घंटे के बाद पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता को सकुशल नीचे उतारा गया। - फोटो : prayagraj

कैंट के बेली गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह व उसका परिवार आखिरकार नीचे उतरा। प्रयागराज व हरदोई पुलिस प्रशासन की ओर से जांच व कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शाम छह बजे के करीब सभी छह लोग नीचे आए। वादे के मुताबिक, उन्हें तत्काल हरदोई के लिए रवाना कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

The lawyer and his family members climbed down on the water tank, were safely brought down, left for Hardoi
prayagraj news : तीसरे दिन साठ घंटे के बाद पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता को सकुशल नीचे उतारा गया। - फोटो : prayagraj
हरदोई निवासी अधिवक्ता विजय अपने तीन परिजनों व दो पड़ोसियों संग सात नवंबर की सुबह छह बजे के करीब पानी की टंकी पर चढ़ा था। एडीजी, डीएम समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचकर रात भर उससे बातचीत करते रहे लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
The lawyer and his family members climbed down on the water tank, were safely brought down, left for Hardoi
prayagraj news : तीसरे दिन पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद उन्हें हरदोई रवाना करते अधिकारी। - फोटो : prayagraj

तीसरे दिन यानी सोमवार सुबह हरदोई से बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष केके त्रिपाठी, डीजीसी आशुतोष मिश्र, सीओ उमाशंकर सिंह व एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत कई अन्य अफसर भी आ गए और उसे नीचे उतरने को कहा। लेकिन वह अपनी 13 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने तक नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ जिस पर उसकी मान-मनौव्वल चलती रही। दोपहर बाद  हरदोई निवासी दोनों अधिवक्ताओं की मेहनत तब रंग लाई जब टंकी पर चढ़े विजय ने उन्हें बातचीत के लिए ऊपर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The lawyer and his family members climbed down on the water tank, were safely brought down, left for Hardoi
prayagraj news : मौके पर बुलाई गई थी फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : prayagraj
करीब 45 मिनट की वार्ता के बाद दोनों नीचे आए और बताया कि टंकी पर चढ़ा अधिवक्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से बात करना चाहता है। जिसके बाद अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह को भी बुलवाया गया। अध्यक्ष ने मौके पर आकर उससे फोन पर बात की। आख्श्वासन दिया कि अफसर उसकी सभी जायज मांगों पर विचार करने की बात कह रहे हैं।

साथ ही उसकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया गया। तब जाकर करीब 5.40 मिनट पर अधिवक्ता समेत सभी छह लोग टंकी से नीचे उतरे। जिसके बाद एसडीएम की सुपुर्दगी में देकर उन्हें तत्काल हरदोई के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान एडीजी जोन प्रेमप्रकाश, आईजी केपी सिंह, डीएम भानुचंद गोस्वामी व एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।  
विज्ञापन
The lawyer and his family members climbed down on the water tank, were safely brought down, left for Hardoi
prayagraj news : काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार। - फोटो : prayagraj

इन आश्वासनों पर बनी बात

अधिवक्ता व उसके परिवार को टंकी से नीचे उतारने में तीन दिन का वक्त लग गया। सोमवार को भी बात तब बनी जब उसकी जायज मांगों पर जांच कराने व उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला। इससे पहले उसकी हरदोई पुलिस प्रशासनिक अफसरों से भी फोन पर बात कराई गई। हरदोई निवासी दोनों अधिवक्ताओं से बातचीत में उसने यह बात रखी कि सभी मांगों पर जांच व कार्रवाई के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नीचे उतरने के बाद उसके या उसके परिजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। जानकारी पर अफसरों ने भी उसे आश्वस्त किया और तब जाकर वह परिवार समेत नीचे उतरा। 
 
  • हरदोई जिला प्रशासन व बार पदाधिकारियों के साथ ही हाईकोर्ट बार अध्यक्ष के माध्यम से अधिवक्ता व उसके परिजनों को उनकी मांगों के संबंध में जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जिस पर सहमत होते हुए वह नीचे उतर आए। उन्हें अफसरों की सुपुदर्गी में उनके गृह जनपद के लिए रवाना कर दिया गया। - केपी सिंह, आईजी रेंज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed