{"_id":"6a21c8567a9ceac3a50281ac","slug":"baraut-fire-tragedy-wasim-jumped-into-the-flames-picked-up-the-burning-cylinder-and-threw-it-out-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ौत अग्निकांड: आग की लपटों में कूदा वसीम, जलता सिलिंडर उठाकर बाहर फेंका, मगर नहीं बच सकी मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत अग्निकांड: आग की लपटों में कूदा वसीम, जलता सिलिंडर उठाकर बाहर फेंका, मगर नहीं बच सकी मासूम की जान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:18 AM IST
सार
Baghpat News: बड़ौत के पठानकोट मोहल्ले में घर में आग लगने से जैद (4) की मौत हो गई। दादी संजीदा, दादा कय्यूम, चाचा वसीम और भाई हुसैद झुलस गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जैद की फाइल फोटो और जला सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत नगर के पठानकोट मोहल्ले में बुधवार रात गैस लीक होने से लगी आग की चपेट में आया मासूम जैद जब परिवार के लोगों को नजर नहीं आया तो वे आग की लपटों के बीच कूद गए। जली हुई चारपाई के नीचे झुलसे जैद की जान बचाने के लिए वसीम जलता हुआ सिलिंडर उठाकर बाहर ले आया और खुद भी झुलस गया। मगर जैद की जान नहीं बचा पाया।
जैद का चाचा वसीम और जली चारपाई।
- फोटो : अमर उजाला
वसीम ने बताया कि छह भाई-बहनों में जैद सबसे छोटा था। बुधवार रात रसोई में दो गैस सिलिंडरों में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। बाहर निकलने पर परिवार के सभी लोग मिल गए, लेकिन जैद नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्य ने चारपाई पर लेटा होने के बारे में बताया।
गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
वसीम ने हिम्मत दिखाई और आग की लपटों के बीच से निकलते हुए जैद की चारपाई के पास पहुंच गया। जैद चारपाई के नीचे छिपा हुआ था, जबकि चारपाई पूरी तरह जल चुकी थी। वसीम ने जलता हुआ सिलिंडर उठाकर बाहर फेंका। जैद को परिजनों ने बचाने के लिए अपनी जान भी दाव पर लगा दी, मगर वह उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर फटने के डर से छतों से पड़ोसियों ने मिट्टी फेंकी
पठानकोट मोहल्ले में गैस सिलिंडर में आग लगने पर शोर शराबा होने पर पड़ोसी भी घरों से बाहर आ गए। वहीं गली में जलता हुआ सिलिंडर देखते ही लोग डर गए और अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए। इसके बाद पड़ोसियों ने छतों से मिट्टी फेंककर सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया।

घर में गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
पठानकोट मोहल्ले में बुधवार देर रात सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण चाय बनाने के लिए माचिस जलाते ही हासिम के घर में आग लग गई। हासिम के बेटे जैद (4) की झुलसकर मौत हो गई। दादी संजीदा, दादा कय्यूम, चाचा वसीम और भाई हुसैद झुलस गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
ये भी देखें...
नीला ड्रम हत्याकांड: अदालत में हुई फाइनल बहस, सौरभ की मां और दोस्त के बयानों से ये बात आई सामने