फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन बेटियों को मारकर मां ने दी जान: '...तेज कुमारी मुझ पर बनाती थी दबाव', पति ने बताया उसने क्यों उठाया ये कदम

Thu, 11 Sep 2025 09:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दोघट (बागपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, दोघट (बागपत) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Sep 2025 09:28 AM IST
सार

चार मौत होने के बाद विकास के घर में बुधवार को महिलाएं विलाप करती रहीं। महिलाएं कहती रही कि पति से अनबन होने पर तेज कुमारी को आत्महत्या करनी थी तो वह अकेली कर लेती। इन मासूम बच्चियों का क्या कसूर था।

विज्ञापन
Mother killed her three daughters and then committed suicide in Baghpat
Mother killed her three daughters - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत के टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में मां ने तीन बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान दे दी। मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। मृतका के पति विकास ने बताया कि वह अनपढ़ है और टूरिस्ट बस चलाता है। उसकी पत्नी तेज कुमारी ने नेपाल से बीए की पढ़ाई कर रखी थी, जो घर में बच्चों को भी पढ़ाती रहती थी। इसी वजह से वह दिल्ली में जाकर रहने और बेटियों को बड़े स्कूल में पढ़ाने का दबाव भी बनाती रहती थी।

Mother killed her three daughters and then committed suicide in Baghpat
तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

यह है मामला
टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान निवासी टूरिस्ट बस चालक विकास की पत्नी तेज कुमारी ने अपनी बेटी गुंजन, किट्टो और नीरा की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रात करीब नौ बजे नींद से जागे विकास को कमरे का दरवाजा बंद मिला और आवाज लगाने पर भी अंदर से जवाब नहीं आने पर उसने पुलिस को बुला लिया। 

Mother killed her three daughters and then committed suicide in Baghpat
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पूछताछ में विकास ने बताया कि पत्नी तेज कुमारी तीनों बेटियों को लेकर दिल्ली में उसके साथ रहना चाहती थी, इससे मना करने पर पत्नी ने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother killed her three daughters and then committed suicide in Baghpat
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, बुधवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार देर शाम चारों शव गांव पहुंचे तो बच्चियों के शव देखकर लोगों की आंखे नम हो गई। परिवार वालों ने तीनों बहनों के शवों को गड्ढे में दबा दिया, जबकि तेज कुमारी का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Mother killed her three daughters and then committed suicide in Baghpat
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोका: टीकरी
चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र राठी ने बताया कि बुधवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार वाले वहां पहुंच गए। तभी चिकित्सक ने कागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed