फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का खौफनाक कांड: छह लाशें... एक गांव और ढेरों सवाल, टांड पर जिंदा जले दंपती-बेटियां; खुलासे पर पुलिस फेल

Sat, 04 Oct 2025 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 01:58 PM IST
सार

बहराइच में घर में मिलीं छह लाशों का राज गहराता जा रहा है। दंपती और दो बेटियां टांड पर जिंदा जले मिले थे। पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सिर्फ पूछताछ चल रही है। खुलासे पर पुलिस का खुफिया तंत्र फेल नजर आ रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
mystery of six bodies remains unsolved found in house in Bahraich police intelligence system failed to uncover
bahraich murder case - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बहराइच में दो किशोरों की धारदार हथियार से हत्या और दंपती व दो बेटियों की जलकर हुई मौत के तीसरे दिन शुक्रवार को भी गांव में मातम पसरा रहा। मामले में पुलिस ने मृतक किशोर सोनू के चाचा हीरालाल की तहरीर पर मृतक विजय कुमार मौर्य, उसके चाचा व चचेरे भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस विजय के भाई को भी हिरासत में लेकर घटना की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।



घटना रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा गांव के मजरा निंदूरपुरवा की है। बुधवार को सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों का बृहस्पतिवार की तड़के पोस्टमार्टम हुआ। शुक्रवार को विजय की पहली पत्नी से हुई बेटी सुमन व उसके पति ने त्रिमुहानी घाट पर चारों का अंतिम संस्कार किया। वहीं सनी वर्मा व सूरज यादव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने गांव निंदूरपुरवा में किया।

mystery of six bodies remains unsolved found in house in Bahraich police intelligence system failed to uncover
मृतक सूरज यादव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टांड पर मिले थे चार शव

घटना के बाद से पुलिस के आलाधिकारी हर पहलू पर मंथन करते रहे। वहीं किशोरों की धारदार हथियार से हत्या व विजय, उसकी पत्नी धीरज कुमारी व बेटी रियांशी व प्रियांशी की जलकर हुई मौत को लेकर शुक्रवार को भी अटकलें लगाई जाती रहीं। विजय, उसकी पत्नी व दोनों बेटियों के शव टांड पर मिले थे।
mystery of six bodies remains unsolved found in house in Bahraich police intelligence system failed to uncover
मृतक सनी वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि पुलिस ने विजय के चचेरे भाई बहादुर व श्री भगवान, भतीजे सरवन, गुड्डू व मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से ही हिरासत में लिए गए विजय के भाई अजय के अलावा पुलिस ने मामले में बलराम, जितेंद्र, मनोज, सरवन व गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mystery of six bodies remains unsolved found in house in Bahraich police intelligence system failed to uncover
रोते बिलखते सूरज के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ी साजिश और नियोजित अपराध का परिणाम

प्रथम दृष्टया यह कांड विजय कुमार मौर्य की ओर से किया जाना माना जा रहा था। इस बीच हत्या के शिकार हुए किशोर सोनू के चाचा हीरालाल ने थाना रामगांव में तहरीर देकर आशंका जताई कि इतना बड़ा कांड कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता है। उन्होंने इस सामूहिक हत्याकांड को किसी बड़ी साजिश और नियोजित अपराध का परिणाम बताया।

विज्ञापन
mystery of six bodies remains unsolved found in house in Bahraich police intelligence system failed to uncover
मृतक सनी के घर पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थानाध्यक्ष रामगांव मदनलाल ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी आपस में पट्टीदार हैं। इन नामजदों में से एक विजय की घटना वाले दिन ही जलकर मौत हो चुकी है। पुलिस को अब तक पूछताछ में किसी बड़े सूत्र के हाथ लगने की सूचना नहीं है। हालांकि बृहस्पतिवार को दशहरा और शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन में व्यस्तता के कारण पुलिस अभी फुरसत से इस मामले की विवेचना भी नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस इस मामले की तह में जाए बगैर अभी कुछ कहने से बच रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed