सब्सक्राइब करें

Shahjahanpur Accident: हादसे ने उजाड़ी रागिनी की दुनिया... पति और दो बेटों की मौत, जिसने भी सुना वह रो पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 May 2025 03:45 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर में जलालाबाद-कटरा मार्ग पर चंदोखा गांव के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक और उनके दो पुत्रों की मौत हो गई। पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ऑटो चालक अपने परिवार को लेकर घर वापस जा रहे थे। 

विज्ञापन
auto driver and his two sons died in road accident in shahjahanpur
पत्नी रागिनी के साथ जितेंद्र, उनके दोनों बेटे सिद्धार्थ और बाबू - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र में जलालाबाद-कटरा मार्ग पर गांव चंदोखा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बरेली के फतेहगंज पूर्वी निवासी ऑटो चालक और उनके दो पुत्रों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और मासूम बेटी गंभीर घायल हुई हैं। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसका पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उधर, इस हादसे से एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। पति और दो बेटों की मौत से घायल महिला बदहवास है। इधर, हादसे की खबर सुनते ही ऑटो चालक की बूढ़ी मां बेसुध हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें संभाला।  



यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बड़ा हादसा: नए बाइपास पर कार ने बाइक सवारों को रौंदा, साले-बहनोई समेत तीन की मौत
 

Trending Videos
auto driver and his two sons died in road accident in shahjahanpur
पत्नी रागिनी के साथ जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

फतेहगंज पूर्वी की गिहार बस्ती निवासी बनारसी उर्फ जितेंद्र (38 वर्ष) ऑटो चालक थे। वह किराये पर ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी पत्नी रागिनी (32 वर्ष), पुत्र सिद्धार्थ (11 वर्ष) व बाबू (छह माह) और तीन साल की बेटी अनन्या को लेकर चार दिन पहले शाहजहांपुर के कांट में उनकी ननद के घर गईं थीं। जितेंद्र मंगलवार सुबह पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ऑटो से गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
auto driver and his two sons died in road accident in shahjahanpur
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
कांट से शाम को लौटकर आते समय मदनापुर में जितेंद्र अपने साढ़ू के घर पर कुछ देर के लिए रुक गए। उसके बाद रात में वहां से चल दिए। जैसे ही वह कटरा-जलालाबाद मार्ग पर चंदोखा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से उनका ऑटो पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। 
auto driver and his two sons died in road accident in shahjahanpur
एसपी राजेश द्विवेदी ने जाना घायल का हाल - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने सिद्धार्थ और बाबू को मृत घोषित कर दिया। बनारसी उर्फ जितेंद्र की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। घायल रागिनी और उनकी बेटी का उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह एसपी राजेश द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मां-बेटी का हाल जाना। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
auto driver and his two sons died in road accident in shahjahanpur
एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ऑटो सवार परिवार मदनापुर से लौट रहा था। किसी वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed