{"_id":"682ec9e4c99722fab80ce711","slug":"brothel-racket-in-hotel-of-sister-of-ruling-party-leader-ten-arrested-including-seven-women-in-bareilly-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सत्तापक्ष के नेता की बहन के होटल में गंदा काम, इन जगहों से आती थी लड़कियां; रईसजादों को ऐश कराती थी ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सत्तापक्ष के नेता की बहन के होटल में गंदा काम, इन जगहों से आती थी लड़कियां; रईसजादों को ऐश कराती थी ज्योति
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 May 2025 12:36 PM IST
सार
बरेली में सत्तापक्ष के नेता की बहन के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं। नेता की बहन सरगना थी। वह सहेली समेत भाग निकली।
विज्ञापन
1 of 9
सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली के इज्जतनगर में सत्तापक्ष के लोगों और रसूखदारों की सेटिंग से कई जगह सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। लगातार तीसरे दिन गोपनीय सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। संजय नगर के संभव होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया जिसमें सात महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरोह की सरगना बताई जा रही होटल संचालिका अपनी सहेली के साथ मौके से खिसक गईं जो सत्तापक्ष के एक जनप्रतिनिधि की बहन बताई जा रही है। दस मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
2 of 9
सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस विभाग
सोमवार रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह की टीम जब संभव होटल पहुंची तो वहां सात महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों से 82500 रुपये, 10 मोबाइल, सेक्सवर्धक दवाइयां, मेकअप का सामान, एंट्री रजिस्टर आदि सामान बरामद किया है।
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में सात महिलाएं
- फोटो : पुलिस विभाग
पुलिस रैकेट के संपर्क वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल संभव पर ताला जड़कर बंद कर दिया है। पुलिस को शक है कि सेक्स रैकेट गिरोह का नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला हो सकता है और सैक्स रैकेट के तार राजनीतिक लोगों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में तीन लोग
- फोटो : पुलिस विभाग
झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से बुलाईं महिलाएं
संभव होटल में देह व्यापार करने के लिए राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, झारखंड की युवतियों को शहर में किराये पर लाकर रखा गया था। इन युवतियों को होटल में बिना एंट्री किए बुलाकर ग्राहक जुटाए जाते थे और आधी रकम इन युवतियों को भी दी जाती थी। लखनऊ की आशिया, पश्चिम बंगाल की सपना व अजमीरा और दीपिका माथा, झारखंड की माही, राजस्थान की पल्लवी, बदायूं निवासी मोनिका को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
5 of 9
फाइल फोटो
संजयनगर निवासी सुमित शर्मा, शेरगढ़ मोहम्मदपुर निवासी चन्नू खां, अभयपुर भोजीपुरा निवासी गौस मोहम्मद को देह व्यापार करते पकड़ा गया। वहीं रैकेट की सरगना मेघा सिटी इज्जतनगर निवासी ज्योति पटेल और छोटी बिहार इज्जतनगर निवासी रेशमा मौके से खिसक गईं। पुलिस ज्योति पटेल और रेशमा की तलाश में जुटी है। सभी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।