सब्सक्राइब करें

Bareilly Accident: तीन युवकों के सिर और चेहरे कुचल गए... टूट गई थीं पसलियां; हादसे का मंजर देख सहमे लोग

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 11:43 AM IST
सार

दीपावली से एक दिन पहले बरेली के बीसलपुर रोड पर हुए सड़क हादसे ने पीलीभीत जिले के तीन मजदूरपेशा परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के सिर और चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे। पसलियां तक टूट गई थीं। 

विज्ञापन
heads and faces of the three young men were crushed in road accident in bareilly
बरेली सड़क हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर मार्ग पर ढाबे के पास हुआ हादसा बेहद खौफनाक तरीके से घटित हुआ। बस इको वैन पर चढ़ गई थी। वैन की छत काटकर दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका। शवों की हालत इतनी खराब थी कि सिर और चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे। शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर भी दंग रह गए। 



बीसलपुर रोड पर शुक्रवार आधी रात के बाद इको वैन और बस की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई थी। इसमें पीलीभीत के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी लोग वैन से पीलीभीत जा रहे थे जबकि बस बरेली की तरफ आ रही थी। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे यह हादसा मिर्ची ढाबे के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखचे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस चालक भाग गया।

Trending Videos
heads and faces of the three young men were crushed in road accident in bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद
बस न मिलने पर वैन चालक को बुलाया था 
दियोरिया के गांव पकड़िया निवासी सुधीर ने बताया कि उनका भाई राकेश कुछ समय से बरेली के छोटी बिहार इलाके में परिवार के साथ रहने लगा था। राकेश अपनी ईको वैन चलाता था। शुक्रवार रात मथुरा से लौटे पकड़िया और बिलसंडा क्षेत्र के गांव परेवा तुर्रा के कई लोगों ने बस न मिलने पर राकेश को कॉल की। परिचित होने की वजह से राकेश अपनी वैन लेकर उन लोगों के पास पहुंचा। इसके बाद 13 लोग वैन में सवार होकर गांव को रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
heads and faces of the three young men were crushed in road accident in bareilly
मृतक राकेश कुमार, जितेंद्र और गौरव के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बरेली-बीसलपुर रोड पर भुता के पास वैन और बस की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश के अलावा मथुरा से लौटे गौरव (19) निवासी गांव लाम्हुआ, जितेंद्र (32) निवासी परेवातुर्रा की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखचे उड़ गए थे। 
heads and faces of the three young men were crushed in road accident in bareilly
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि कार हादसे की सूचना रात में जब पुलिस को मिली तो पता लगा कि टूरिस्ट बस वैन के अगले हिस्से पर चढ़ गई थी। इससे ड्राइवर समेत आगे बैठे लोग वैन में फंसकर रह गए। ऐसे में वैन में आग लगने का डर था। इसलिए फायर टीम को बुलाया गया। 
विज्ञापन
heads and faces of the three young men were crushed in road accident in bareilly
कटर से वैन की सीट काटकर लोगों को निकाला - फोटो : वीडियो ग्रैब
वैन की छत व दरवाजों को कटर से काटना पड़ा 
बस हटाकर काफी प्रयास के बाद भी जब शवों को नहीं निकाला जा सका तो उसकी छत व दरवाजों को गैस कटर से काटा गया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। कार में फंसे लोगों के बचने की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। इन्हें बाहर निकाला गया तो मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से निजी अस्पताल भिजवाया गया। वहां एक की मौत हो गई, बाकी में कुछ लोगों की हालत चिंताजनक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed