{"_id":"6902ced95907f3e9720aff9f","slug":"man-standing-with-people-gambling-in-shahjahanpur-upon-seeing-police-he-jumped-into-river-and-died-2025-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था युवक...पुलिस देख नदी में कूदा, हो गई मौत; कोविद की लाश से लिपट गई मां-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था युवक...पुलिस देख नदी में कूदा, हो गई मौत; कोविद की लाश से लिपट गई मां-बहन
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:31 AM IST
सार
यूपी के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था। जैसे ही वहां पुलिस पहुंची, उसने देखते ही नदी में छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 7
नदी में कूदा युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहजहांपुर में जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़े चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई के शिवाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय ट्रांसपोर्ट मैनेजर कोविद तिवारी ने पुलिस को देखकर भागने के बाद खन्नौत नदी में छलांग लगा दी।
पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के पास जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस घटना के बाद एसपी ने लापरवाही बरतने पर तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
2 of 7
कोविद के शव देख बेहाल हुई बहन को संभालते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर होने पर जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें कोविद भी था। बाकी लोग पार निकल गए। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था।
3 of 7
कोविद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लापरवाही बरतने पर तीन सिपाही निलंबित
एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर होने पर जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें कोविद भी था। बाकी लोग पार निकल गए। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच सीओ सिटी पंकज पंत को दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लापरवाही बरतने पर बेरी चौकी के तीन सिपाहियों को पंकज, अमन और राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
परिजन की पुलिस से होती नोकझोंक
- फोटो : जागरूक पाठक
चार लोगों ने भाई को फोन कर बग्गूघाट पर बुलाया
शोभित ने बताया कि बुधवार दोपहर चार लोगों ने भाई को फोन कर मोहल्ला हयातपुरा स्थित बग्गूघाट पर बुलाया। इसके बाद दिन में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चौक कोतवाली से दो सिपाही पहुंचे। आरोप है कि चारों लोगों ने साजिशन पुलिस कर्मियों से कोविद के रुपये, मोबाइल व पर्स लुटवा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
कोविद के शव देख बेहाल हुई मां सरस्वती को संभालते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई के विरोध करने पर सभी ने उसे नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद कोविद को डूबता छोड़कर वहां से भाग गए। किसी ने भी भाई को बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश की गई। बेहोशी की अवस्था में मिले कोविद को अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।