{"_id":"6901af1b264db57d67020ed8","slug":"report-on-four-people-including-wife-and-her-lover-father-of-lawyer-who-suicide-filed-case-in-bareilly-2025-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'तुझे मरवा दूंगा...', पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की धमकियां; वकील पति ने लिखीं ये बातें और दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तुझे मरवा दूंगा...', पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की धमकियां; वकील पति ने लिखीं ये बातें और दे दी जान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:19 PM IST
सार
बरेली में पत्नी की बेवफाई साबित कर रहीं रील्स और उसके प्रेमी की धमकियों से तनाव में आए वकील कमल कुमार सागर ने रविवार को सल्फास खा ली थी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह कमल की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 9
bareilly suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में शादी के 11 साल बाद इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद दो बच्चों को छोड़कर जाने और वकील पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी कोमल पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। इस मामले में कोमल, उसके प्रेमी शामली निवासी अमर समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कमल के पिता चनेहटी गांव निवासी राजेंद्र कुमार की ओर से को दी गई तहरीर के अनुसार उनकी पुत्रवधू कोमल छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार के संपर्क में थी।
2 of 9
मृतक वकील और उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी पत्नी
इंस्टाग्राम पर संपर्क के बाद से दोनों की मुलाकात हुई और तीन महीने पहले बहू अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी। तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। उसने कमल को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।
3 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अमर, कोमल की मौसी सीमा व सीमा की बेटी श्वेता भी मानसिक रूप से कमल का उत्पीड़न कर रही थी। अमर ने कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद से कमल परेशान था और उसने सुसाइड नोट लिखकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 9
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह था मामला
शादी के 11 साल बाद वकील की पत्नी दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ शामली चली गई। तनाव में आए वकील ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले वकील ने सुसाइड नोट में पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों व पत्नी के रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। वकील की मौत पर बरेली बार एसोसिएशन ने शोकसभा की और वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।