{"_id":"69c68792603651696007d4d9","slug":"father-beats-his-daughter-to-death-with-stick-in-bulandshahr-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीट-पीटकर बेटी को मार डाला: दुकान से टॉफी ले आई थी, पिता ने खो दिया आपा; बेहोश समझ मां ने बदले कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट-पीटकर बेटी को मार डाला: दुकान से टॉफी ले आई थी, पिता ने खो दिया आपा; बेहोश समझ मां ने बदले कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/नरोरा।
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:18 PM IST
सार
पूजा चीखती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन नशे में धुत पप्पू का दिल नहीं पसीजा। जब मां आरती अपनी बेटी को बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपी ने उसे भी बेरहमी से पीटा और धकेल दिया। पप्पू ने बेटी को तब तक पीटा जब तक वह अधमरी होकर जमीन पर नहीं गिर गई।
विज्ञापन
1 of 8
बुलंदशहर में पिता ने बेटी को पीट पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर स्थित नरोरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में एक पिता ने अपनी ही 12 वर्षीय बेटी की एक दुकान से बिना बताए टॉफी का डिब्बा चोरी करने को लेकर पीट-पीट कर हत्या कर दी। शराब के नशे और गुस्से में चूर पिता ने मासूम पर डंडे से तब तक प्रहार किए जब तक वह अचेत नहीं हो गई। इसके बाद हत्यारा पिता अपनी बेटी को तड़पता हुआ तब तक देखता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस दौरान पत्नी-बच्चों के साथ घंटों घर में ताला लगाकर अंदर ही बैठा रहा और देर शाम को आरोपी पत्नी व अन्य बच्चों को घर में ही बंधक बनाकर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Trending Videos
2 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र पेशे से दूधिया
क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी आरती ने बताया कि उसके पति पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू, पेशे से दूधिया हैं और शराब का बुरी तरह आदि है। बताया कि उनकी बड़ी बेटी पूजा (12 वर्ष) गांव के ही एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर करीब तीन से चार बजे उनकी पुत्री पूजा दुकान से सामान लेने गई थी। वहां से वह एक टॉफी का डिब्बा दुकानदार को बिना बताए उठा लाई थी। इस बाबत दुकानदार ने पुष्पेंद्र से इसकी शिकायत कर दी। शाम करीब पांच बजे पुष्पेंद्र गुस्से में आग बबूला होकर घर पहुंचे। साथ ही डंडा लेकर पुष्पेंद्र ने बेटी पूजा की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
चीखती रही, रहम की भीख मांगती रही बेटी
पूजा चीखती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन नशे में धुत पप्पू का दिल नहीं पसीजा। जब मां आरती अपनी बेटी को बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपी ने उसे भी बेरहमी से पीटा और धकेल दिया। पप्पू ने बेटी को तब तक पीटा जब तक वह अधमरी होकर जमीन पर नहीं गिर गई। मारपीट के बाद पूजा गंभीर अवस्था में जमीन पर पड़ी रही। आरती उसे अस्पताल ले जाने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदे पिता ने घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। उसने न तो किसी को बाहर जाने दिया और न ही किसी को मदद के लिए बुलाने दिया।
4 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
मौत के बाद भी नहीं पसीजा कलेजा
कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर पूजा ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत के बाद भी पुष्पेंद्र का कलेजा नहीं पसीजा। वह कई घंटों तक घर के अंदर ही बैठा रहा, जिससे कि कोई शोर न मचा सके। दिन छिपते ही आरोपी पुष्पेंद्र ने चालाकी दिखाई और पत्नी व छोटे बच्चों को अंदर ही छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद किया और फरार हो गया। पत्नी आरती के पास मोबाइल फोन नहीं था। आरोपी के जाने के करीब दो से तीन घंटे बाद शोर होने पर वहां से गुजर रहे अन्य ग्रामीण ने दरवाजा खोला, जिसके बाद अन्य ग्रामीणों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
5 of 8
मौके पर जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, पहुंच गई पुलिस
बेटी की मौत के बाद आरती के परिजन व अन्य ग्रामीण शुक्रवार सुबह बच्ची के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। सुबह करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद सूचना मिलते ही सीओ मधूप सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।