यूपी के खुर्जा स्थित सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर 13 दिन पहले हुए तिहरे हत्याकांड में वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किए। मामले में अभी भी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे हैं।
UP Triple Murder: अब मिलेगा जिम में चली गोलियां का हिसाब, दो और हत्यारे धरे; बर्थडे के दिन जीतू ने ली तीन जान
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 08 May 2026 05:38 PM IST
सार
यूपी खुर्जा स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर 25 अप्रैल की रात को फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी का जन्मदिन था। इस दौरान जिम पर मौजूद अमरदीप (35) के बीच जीतू से विवाद हो गया था। विवाद के करीब एक घंटे बाद जीतू पिस्टल लेकर अपने साथियों संग जिम पर आया और अमरदीपक, उसके ताऊ के बेटे मनीष (32) और भतीजे आकाश (20) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन