फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नीम के पेड़ पर लटका सुई से भेदा गुड्डा...नीचे पड़ी दो लाशें, देखकर कांप गई रूह; लड्डू खोलेगा माैत का राज

Sat, 10 May 2025 06:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 10 May 2025 06:25 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दो रिश्तेदारों की लाश मिली थी। पास ही नींबू, लड्डू और पानी का गिलास पड़ा था। घटनास्थल का नजारा तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा था। दोनों की माैत का राज खोलने के लिए पुलिस ने लड्डू को जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
two people died in black magic at makhanpur in firozabad
दो शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
फिरोजाबाद के मक्खनपुर में दो रिश्तेदारों की मौत के बाद मौके से मिले लड्डू और पानी के गिलास राज खोलने के लिए अहम कड़ी बन गए हैं। पुलिस गिलास की फॉरेंसिक जांच करा रही है। साथ ही लड्डू का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा जांच के दौरान पता चला है कि दोनों घर से निकलने के बाद रामगढ़ में एक युवक से मिलने गए थे। पुलिस उस युवक से पूछताछ के बाद दो अन्य युवकों को उठाकर पूछताछ कर रही है।




 
two people died in black magic at makhanpur in firozabad
दो शव मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
मक्खनपुर के नगला मवासी में शुक्रवार सुबह आठ बजे एका के गांव गोकुल का नगला निवासी रामनाथ (55) और थाना उत्तर में रहना इंदिरानगर निवासी पूरन सिंह (45) का शव मिला था। शव के पास नींबू, पानी से भरा गिलास और बूंदी का लड्डू मिला था। ऊपर नीम के पेड़ पर सुई से भेदा हुआ गुड्डा लटका हुआ था। पूरन भगत (तंत्र-मंत्र) का काम करता था। 



 
two people died in black magic at makhanpur in firozabad
दो शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
दोनों की उम्र में दस वर्ष का अंतर होने के बाद भी उनमें बहुत पटती थी। रामनाथ गांव के लोगों से कहता था कि 20 लाख का बीमा है। बीमा मैच्योर होने वाला है। जल्दी ही उसके पास बहुत पैसा आने वाला है। इस चक्कर में उसने पूरन को काफी पैसा भी उधार दिया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा प्रिजर्व किया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
two people died in black magic at makhanpur in firozabad
दो शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
अब पुलिस विसरा को जांच के विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। इसके अलावा मौके से मिले पानी के गिलास और बूंदी का लड्डू मामले को खोलने में काफी सहायक होगा। पुलिस ने लड्डू का सैंपल जांच के लिए भेजा है। साथ ही पानी के गिलास की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जिससे दोनों की मौत का राज खुल सके। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों रामगढ़ क्षेत्र रहने वाले एक युवक से मिलने के लिए गए थे। उससे पूछताछ की जा रही है। कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है।


 
विज्ञापन
two people died in black magic at makhanpur in firozabad
दो शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
भगत का गुरु रामगढ़ में रहता था
मृतक पूरन भगत का काम करता था। बताते हैं कि उसका गुरु रामगढ़ में रहता था। वह इस केस में पुलिस की मदद कर सकता है। हालांकि अभी तक उसने कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। जिससे कम से कम यह पता चल सके कि घटना का मूल कारण क्या है। क्योंकि परिजन इस मामले में कुछ भी जानकारी होने से साफ तौर पर इन्कार कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed