{"_id":"66693a2bc21c38de7b0daba0","slug":"uproar-over-bsp-leader-being-detained-in-hardoi-stone-pelting-on-police-see-photos-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा नेता को हिरासत में लेने पर बवाल... पुलिस पर पथराव, फोर्स ने लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा नेता को हिरासत में लेने पर बवाल... पुलिस पर पथराव, फोर्स ने लाठीचार्ज कर छोड़े आंसू गैस के गोले
Wed, 12 Jun 2024 12:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Hardoi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के पाली में युवराज हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद भी राजनीति चमकाने की कोशिश करने वालों के साथ मंगलवार को पुलिस सख्ती से पेश आई। पाली के निजामपुर में बसपा नेता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में उनके निजी सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
हरदोई में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बीती 30 मई को पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह (17) की किशोरी को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में युवराज के ताऊ की तहरीर पर तीन किशोरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। 30 मई की रात ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी तीन किशोरों और उनके दो साथियों को पकड़ लिया था। नामजद किशोरों की मदद करने वाले युवक कामरान को पुलिस की गोली भी लगी थी और वह घायल हो गया था। बाद में मामले को राजनीतिक रंग दे दिया गया।
हरदोई में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बीती दो जून को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू बसपा नेता राजवर्धन सिंह के साथ इस्माइलपुर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने हत्यारोपियों के मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग की थी। मंगलवार को वह फिर से पाली जा रहे थे। इसका पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने मल्लावां के पास ही उन्हें रोक दिया और कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
धारा 144 लागू होने, युवराज हत्याकांड में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो जाने की जानकारी वीर प्रताप सिंह को दी गई तो वह शाम लगभग साढ़े चार बजे वापस चले गए। उनके साथ करणी सेना के रायबरेली जनपद के अध्यक्ष सतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू भदौरिया, सहयोगी प्रदीप तिवारी व आर्यन पांडेय भी थे।
विज्ञापन
हरदोई में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दूसरी ओर वीर प्रताप सिंह के पाली पहुंचने की जानकारी पर बसपा नेता राजवर्धन सिंह अपने लगभग 40 साथियों के साथ पाली के निजामपुर पुलिया के पास सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। यहां मौजूद पुलिस ने उन्हें धारा 144 लगी होने की जानकारी दी, लेकिन वह पुलिस से उलझने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके निजी सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। जब इस पर बात नहीं बनी और पुलिस राजू को लेकर जाने लगी तो निजी सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।