{"_id":"5c9f17cbbdec22146112615d","slug":"akhilesh-yadav-talk-about-pm-modi-before-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का पीएम मोदी पर वार, बोले...‘विकास पूछ रहा है प्रधान जी को पद जाने का सदमा गहरा गया है क्या'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का पीएम मोदी पर वार, बोले...‘विकास पूछ रहा है प्रधान जी को पद जाने का सदमा गहरा गया है क्या'
Sat, 30 Mar 2019 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के रण क्षेत्र में राजनीतिक दलों ने अपने खिलाड़ियों पर दांव लगाना शुरु कर दिया है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की टक्कर सपा-बसपा गठबंधन से है।
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
भाजपा के साथ सपा-बसपा गठबंधन यूपी की हर सीट पर फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है।
पीएम मोदी अखिलेश यादव सीएम योगी (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी को अपना पद जाने का सदमा कुछ ज़्यादा गहरा गया है क्या? शायद तभी वो अपनी नकारात्मक रचनात्मकता से देश को बरबाद करने के बाद अब उसका प्रयोग बचकाने शब्द-निर्माण में कर रहे हैं। इस चुनाव में जनता उनका व भाजपा के अहंकार का ‘नशा’ तोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटाे)
- फोटो : amar ujala
इससे पहले अखिलेश यादव ने अपने साेशल मीडिया एकाउंट पर कहा कि 'विकास’ पूछ रहा है, 'भाजपा को आगामी चुनाव में उनके खिलाफ आने वाले नतीजों की खुफिया रिपोर्ट मिल गई है क्या?' शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है। आज भाजपा को हर गांव-शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव का ट्वीट
अखिलेश यादव भाजपा और पीएम मोदी पर वार करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ‘विकास’ पूछ रहा है, 'मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं?' भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे, अब बड़े-बुजुर्ग भी नहीं देंगे। भाजपा अंदर से टूट गई है।