फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सिर सजा जीत का ताज, 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीते आनंद

Fri, 25 Oct 2019 12:03 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh manikpur Bypoll Results Live
भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत बरकरार रखी। भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला 15000 से अधिक वोटों से जीत चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा के डॉक्टर निर्भय सिंह और तीसरे नंबर पर बसपा के राजनारायण कोल रहे।
Uttar Pradesh manikpur Bypoll Results Live
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
338116 मतदाताओं वाली इस सीट में 21 अक्टूबर को 177204 मत पड़े थे। जिसमें कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से आनंद शुक्ला, कम्युनिस्ट पार्टी से जगदीश सिंह, सपा से डॉक्टर निर्भय सिंह पटेल, कांग्रेस से रंजना पांडे, बसपा से राजनारायण कोल इसके अलावा भूपेंद्र कुमार, शांति देवी, शिव भूषण सिंह और सुरेंद्र कुमार के बीच मुकाबला हुआ।
Uttar Pradesh manikpur Bypoll Results Live
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
जिसमें लगभग 15000 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के आनंद शुक्ला जीत चुके हैं। भाजपाइयों में खुशी की लहर है। हर स्थान पर भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh manikpur Bypoll Results Live
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा दूसरे नंबर पर रही जबकि बसपा को तीसरा स्थान मिला। सपाइयों के चेहरे मुरझाए रहे, जबकि बसपाई शांत मन से निराश होकर लौट गए। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में घोर निराशा देखी गई।
विज्ञापन
Uttar Pradesh manikpur Bypoll Results Live
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के पहले यह माना जा रहा था कि कांग्रेस नंबर दो पर तो जरूर आएगी, लेकिन जिस तरह से इस बार उनका प्रदर्शन रहा वह चौथे स्थान पर ही सिमट कर रह गए हैं। यह भी देखने वाली बात होगी कि कुल 9 प्रत्याशियों में नोटा पांचवे नंबर पर है, अन्य पांच प्रत्याशी नोटा से भी कम मत पाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed