{"_id":"5facb3348ebc3e9bc61cc2b0","slug":"case-filed-against-vikas-dubey-s-wife-richa-sit-made-another-shocking-disclosure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी रिचा पर दर्ज होगा केस, एसआईटी ने किया एक और चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी रिचा पर दर्ज होगा केस, एसआईटी ने किया एक और चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे: विकास दुबे की अस्थियां लेकर जाता बेटा साथ में रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड की एसआईटी जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दहशतगर्द विकास दुबे की पत्नी समेत उसके रिश्तेदारों व परिचितों ने फर्जी दस्तावेजों पर सिम लिए थे। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने पुलिस को इन सभी पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विकास दुबे: रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
वहीं जांच में यह भी पता चला कि जय बाजपेई का पासपोर्ट फर्जी दस्तावेजों पर बनवाया गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि विकास दुबे की पत्नी रिचा, मोनू, अरविंद त्रिवेदी, राजू वाजपेयी, विष्णु पाल, दीपक, शिव तिवारी, शांति देवी, खुशी, रेखा ने फर्जी आईडी पर सिम ले रखे थे।
विकास दुबे: विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने जब इनके मोबाइल नंबरों का ब्योरा निकाला तब ये तथ्य सामने आए। इन सभी के खिलाफ अपर मुख्य सचिव और एसआईटी अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी के निर्देश पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। वहीं जय बाजपेई के पासपोर्ट के बारे में पता चला कि आपराधिक इतिहास छिपाने के लिए जय ने फर्जी वोटर आईडी कार्ड पर पासपोर्ट बनवाया था। पता भी दूसरा डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे: विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
विकास दुबे: विकास दुबे पत्नी रिचा के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में पुलिस ने करीब तीन महीने बाद माती कोर्ट में 36 आरोपियों के खिलाफ करीब 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे जा चुके हैं। चार्जशीट के मुताबिक घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। दहशतगर्द विकास को पुलिसकर्मियों ने तहरीर पहुंचने से लेकर दबिश रवाना होने तक की जानकारी दी थी।