फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल को झकझोर देने वाली घटना, नवजात समेत तीन बेटियों के साथ मां का शव देख हर कोई हैरान रह गया, तस्वीरें

Fri, 02 Oct 2020 07:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya
मां और तीन बच्चियों का शव फंदे पर लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में दिबियापुर के सेहुद गांव में गुरुवार को नवजात समेत तीन बेटियों के साथ मां का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी से लटकता मिला। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ व दिबियापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृत महिला के भाई ने आरोप लगाया कि लगातार तीन बेटियां होने पर पति व ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सेहुद गांव निवासी कुलदीप पुत्र कैलाशबाबू मेहनत मजदूरी करता है। गुरुवार को सुबह वह पड़ोस के गांव गुमानी का पुर्वा में  मजदूरी करने गया था। दिन में 11 बजे घर लौटने पर कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के घर से अपने घर के आंगन में कूदकर देखा तो कमरे में साड़ी के अलग-अलग छोर पर पत्नी साधना देवी (28), बेटी गुंजन (7), अंजुम (3) और ओजस्विनी (21 दिन) के शव लटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya
मौके पर लगी क्षेत्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यह नजारा देख कुलदीप के होश उड़ गए और वह चीखता हुआ बाहर की ओर भागा। जानकारी मिलते ही एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सुरेंद्र नाथ, दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के साथ फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
Dead body of mother and three girls found hanging in auraiya
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सुनीति ने बताया कि महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड किया है। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश का मामला लग रहा है। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।उधर, मृतक साधना देवी के भाई बृज विहारी पुत्र सिपाहीलाल निवासी अमानपुर सहायल ने पति कुलदीप, सास बिटोलीदेवी, ससुर कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed