फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विरोधियों का एक फंडा 'मोदी हटाओ', वह गले मिलने नहीं बल्कि गले पड़ने वाले हैं- उप मुख्यमंत्री

Thu, 26 Jul 2018 10:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
dinesh sharma statement about rahul gandhi hug and wink in parliament
छत्रपति शाहू जी महराज जयंती पर डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
सूबे के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने चित्रकूट जिले में विरोधियों पर जमकर तंज कसा। लोकसभा चुनाव नजदीक होने पर उन्होंने कई बार कहा कि बुंदेलखंड का विकास पूर्ववर्ती सरकारों ने जातिवाद में बांटकर नहीं होने दिया। यहां तक कहा कि वह भी समाजवादी आंदोलन के प्रेरणा डा. रामनारायण लोहिया के विचारों से प्रभावित हैं लेकिन विरोधी विकास नहीं नफरत बांटकर चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश बदलना चाहते हैं लेकिन विरोधियों का एक फंडा है कि मोदी हटाओ। विरोधी आंदोलन करने वालों का समर्थन करते हैं लेकिन जब चुनाव आता है तो हिंदू आतंकी जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। बिना नाम लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कहा कि वह गले मिलने नहीं बल्कि गले पड़ने वाले हैं। 



 
dinesh sharma statement about rahul gandhi hug and wink in parliament
छत्रपति शाहू जी महराज जयंती पर डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
जिले के रगौली स्थित छत्रपति शाहूजी महराज इंटर कालेज में आयोजित छत्रपति शाहूजी महराज की जयंती व कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने शाहूजी महराज के चित्र के सामने पूजन के बाद सीधे कांग्रेस, सपा व बसपा पर आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा कि चुनाव के समय यह विरोधी जातिवाद में लोगों को उलझाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। पहले पूरा देश बुुंदेलखंड की वीर गाथा सुनता था जिसे अब पिछड़ा बताया जाता है। इस बार जनता ने सभी विधानसभा सीट पर भाजपा को जिताकर अपना दायित्व निभाया है अब केंद्र व प्रदेश सरकार भी अपना कर्तव्य निभा रही है।

 
dinesh sharma statement about rahul gandhi hug and wink in parliament
छत्रपति शाहू जी महराज जयंती पर डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कारीडोर व एक्सप्रेस वे बनने से रोजगार, शिक्षा, बिजली, सिंचाई व पेयजल के लिए पानी की समस्या का समाधान होगा। पूरे क्षेत्र को औद्यौगिक व शिक्षा के हब के रूप में विकसित करने की योजना बनी है। उद्योगपतियों को सस्ते दर पर जमीन, बिजली, पानी व भोजन उपलब्ध कराएंगे। इसमें एक शर्त रहेगी कि कारखानों में बुंदेलियों की ही भर्ती की जाए। गनीवां के पास स्थित इंटर कालेज में खाली पड़े शिक्षकों के पद जल्द भरकर शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। शिक्षा के प्रसार से ही युवा वर्ग आगे बढ़ेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dinesh sharma statement about rahul gandhi hug and wink in parliament
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम व सीएम बुंदेलखंड के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पूरे देश में संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं का विवरण देकर इन्हें सफल बताया। विरोधी दलों पर कटाक्ष कर कहा कि यह सब महापुरुषों को भी जातिवाद में बांट रहे हैं। वह खुद गांधीजी, बल्लभभाई पटेल, पं.दीनदयाल उपाध्याय समेत डा.राममनोहर लोहिया के समर्थक हैं। सभी महापुरुषों का सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ने कहा कि शिक्षा का अधिक प्रसार होना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जनहित के काम कर योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला प्रभारी रामरतन कुशवाहा, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed