फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा हादसा: 12 लोगों के शव देख बदहवास थे परिजन, दरोगा बोला- जाओ अपने-अपने साथियों के लिए कफन खरीदकर लाओ

Mon, 12 Apr 2021 12:30 PM IST
शिखा पांडेय विकास कुमार, अमर उजाला, इटावा
विकास कुमार, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Apr 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Etawah road accident: 12 people died in painful accident
इटावा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
अपने-अपने मृतक साथियों के लिए खुद खरीदकर लाओ कफन। यह बोल सिविल लाइन थाने में तैनात एक दरोगा के हैं। इतने दर्द भरे हादसे में कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है? एक गांव के 12 लोगों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे थे और परिजन एक-दूसरे से गले लिपट कर बदहवास हालत में रो रहे थे, ऐसे में दरोगा की ये बातें पीड़ितों को चुभ गईं।
Etawah road accident: 12 people died in painful accident
इटावा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों को ऐसे में पीड़ित परिजनों की मदद करनी चाहिए। उनकी हिम्मत बढ़ानी चाहिए लेकिन सिविल लाइन थाने में तैनात एक दरोगा ने रोते-बिलखते परिजनों से शवों के कफन खुद खरीदकर लाने को कह दिया। यह सुनकर पीड़ित परिजन दरोगा का मुंह ताकते रहे।

 
Etawah road accident: 12 people died in painful accident
इटावा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह चुपचाप कफन की व्यवस्था के लिए जाने लगे तो इंसानियत को शर्मसार करने वाली बात यह रही कि दरोगा ने मृतकों के परिजनों को कफन बेचने वाले दुकानदारों का पता व उसके दाम भी बताए। इसके बाद परिजन बिना सोचे समझे मृतकों के लिए कफन का इंतजाम करने के लिए चले गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah road accident: 12 people died in painful accident
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
जबकि हादसे के कुछ देर बाद जिला अस्पताल पहुंची डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह समेत आलाधिकारियों ने मृतकों व घायलों को मुआवाजा दिलाने की बात कही थी। देखना यह है कि इंसानियत को शर्मसार करने वाले दरोगा के खिलाफ प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई होती है।

 
विज्ञापन
Etawah road accident: 12 people died in painful accident
इटावा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि शनिवार को आगरा से बच्चे का मुंडन कराने के लिए लखना के कालका मंदिर जा रहे लोगों से भरी डीसीएम इटावा में मिहोली मोड़ के पास सड़क किनारे 30 फीट गहरी खाई में पलट गई थी। हादसे में महिला समेत 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 52 से अधिक लोग घायल हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed