फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमें नई जिंदगी मिली: पहले गिरे लोग...फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली, तैरकर बाहर निकले किसानों ने बताया हादसे का मंजर

Sun, 28 Aug 2022 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Aug 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
farmers who came out by swimming told scene of road accident First people fell then tractor-trolley
हरदोई ट्रैक्टर- ट्रॉली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
नदी से तैरकर बाहर निकले किसानों के लिए यह हादसा जीवन भर न भूलने वाला अहसास बन गया। सभी इसे नया जीवन मिलना बता रहे हैं। हादसे के बाद तैरकर बाहर आए रामरहीस ने बताया कि रेलिंग की ठोकर लगने पर वह अन्य साथियों के साथ उछलकर नदी में जा गिरा, ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली आकर गिरी। इससे वह ट्राली के नीचे आ गया। लगभग 15 मिनट पानी के अंदर रहकर निकलने का रास्ता तलाशता रहा। पानी के तेज बहाव में तैरते-तैरते थक गया था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और जान बचाई। अगर तैरना न मालूम होता, तो जान बचानी मुश्किल थी। तैरकर बाहर निकले रामधुनी और अजयपाल ने भी हादसे का मंजर बताया। रामधुनी ने बताया कि चचेरे भाई संदीप के साथ ट्रैक्टर पर आगे बैठा था। उसे सिर्फ इतना ही याद है कि ट्रैक्टर का आगे का पहिया निकला और जब तक संभल पाते तब तक पुल की रेलिंग से टक्कर हो गई और हम सब गिर गए।
farmers who came out by swimming told scene of road accident First people fell then tractor-trolley
हरदोई ट्रैक्टर- ट्रॉली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
संदीप उससे पहले नदी से बाहर निकल आया। वह तैरते-तैरते थक गया और नदी के किनारे पहुंचा तो डूबने लगा। लग रहा था कि जान बचानी मुश्किल हो जाएगी, लेकिन तभी संदीप ने बांह पकड़कर बाहर खींच लिया। 

farmers who came out by swimming told scene of road accident First people fell then tractor-trolley
हरदोई ट्रैक्टर- ट्रॉली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
जब वह बाहर आया, तो बेहोश हो गया। उसे और उसके छोटे भाई को चोट लगी थी। छोटे भाई को पाली से हरदोई के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
farmers who came out by swimming told scene of road accident First people fell then tractor-trolley
हरदोई ट्रैक्टर- ट्रॉली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
अजयपाल ने बताया कि वह ट्राली पर था। उसके साथ 15-20 लोग थे। सभी को घर जाने की जल्दी थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले हादसा हो गया। 

विज्ञापन
farmers who came out by swimming told scene of road accident First people fell then tractor-trolley
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नदी से निकले तो किनारे पर चीख-पुकार भरा माहौल मिला। अजयपाल को गिरने से चोट लगने के कारण एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। वहीं, संदीप जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed